लाइव न्यूज़ :

RBI के मुख्यालय के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ने से मची भगदड़, जानें क्या थी वजह?

By भाषा | Updated: April 11, 2019 17:18 IST

2008 में मुंबई में आतंकी हमलों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवानों इस तरह चाबड़ हाउस पहुंचे थे और आंतकियों को मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देमारत के एक तल में लोगों को " बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति " से निपटने का अभ्यास किया । यह लोगों को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाना था। यह सुरक्षा अभ्यास का एक हिस्सा था। ऑपरेशन में कई सुरक्षा एजेंसियां शामिल रही और इसकी तैयारी बिल्कुल आखिरी समय में की गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्यालय में सुरक्षा इंतजामों को जांचने के लिए अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया। इस अभ्यास में हेलिकॉप्टर को भी शामिल किया गया। यह इमारत के ऊपर मंडराता दिखाई दिया। सड़क से बनाए गए वीडियो में एक हेलिकॉप्टर आरबीआई की छत के करीब आते हुए दिख रहा है और कुछ सुरक्षाकर्मी उससे नीचे आते हुए दिखाई दिये।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसियों ने इमारत के एक तल में लोगों को " बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति " से निपटने का अभ्यास किया । लोगों को यहां से सुरक्षित बाहर निकाला जाना था। यह सुरक्षा अभ्यास का एक हिस्सा था। उन्होंने कहा कि पूरे ऑपरेशन में कई सुरक्षा एजेंसियां शामिल रही और इसकी तैयारी बिल्कुल आखिरी समय में की गई थी।

रिजर्व बैंक में नियमित रूप से कई प्रकार के सुरक्षा और फायर ड्रिल किए जाते हैं लेकिन यह एक विशेष अभ्यास है क्योंकि इसमें हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया। सुरक्षा अभ्यास के दौरान हेलिकॉप्टर को आरबीआई की इमारत पर मंडराता देख लोग हैरान रह गए। उल्लेखनीय है कि 2008 में मुंबई में आतंकी हमलों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जवानों इस तरह चाबड़ हाउस पहुंचे थे और आंतकियों को मार गिराया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यह सुरक्षा अभ्यास तैयार किया गया था। आरबीआई सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय बैंक के आंतरिक सुरक्षा विभाग ने अन्य एजेंसियों की मदद से " सुरक्षा अभ्यास " किया। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

कारोबारBank Holiday: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर, आज नहीं खुलेंगे बैंक; जानें आपके शहर में छुट्टी है या नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज