लाइव न्यूज़ :

सुकमा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सलियों को मार गिराया

By भाषा | Updated: July 29, 2019 12:49 IST

अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। जब पुलिस दल कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।एक महिला नक्सली समेत दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। जब पुलिस दल कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक महिला नक्सली समेत दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के सात जिले बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले में इस महीने की 28 तारीख से तीन अगस्त के मध्य नक्सली शहीद सप्ताह मना रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सूचना आधारित अभियान चला रहा है जिसके कारण इस मानसून में भी पुलिस को सफलता मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बस्तर जिले में 27 जुलाई को तीन महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया था। 

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़सुकमा एनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो