लाइव न्यूज़ :

Security Breach In Parliament: "दुख की बात है, सुरक्षा के मुद्दे पर भी राजनीति हो रही है", स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2023 12:32 IST

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोमवार को कहा कि 13 दिसंबर को सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है और उन्होंने इस मुद्दे के "राजनीतिकरण" पर नाराजगी व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देस्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि संसद में हुई घुसपैठ पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है संसद की सुरक्षा लोकसभा सचिवालय के दायरे में है, लेकिन उस पर हो-हल्ला करना शर्मनाक हैसदन के वेल में आना और नारेबाजी करना सदन की गरिमा के खिलाफ है

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोमवार को कहा कि 13 दिसंबर को सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है और उन्होंने इस मुद्दे के "राजनीतिकरण" पर नाराजगी व्यक्त की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लोकसभा के स्पीकर ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों से कहा कि संसद की सुरक्षा लोकसभा सचिवालय के दायरे में है और कुछ विपक्षी सदस्यों का निलंबन 13 दिसंबर की घटना से नहीं बल्कि सदस्यों द्वारा सदन में तख्तियां लेकर आने से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तरीय समिति ने पहले ही अपनी जांच शुरू कर दी है और संसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सर्वदलीय बैठक में उन्हें दिए गए कुछ सुझावों को लागू किया गया है। स्पीकर ओम बिड़ना ने कहा कि वह इस मुद्दे पर संसद सदस्यों से परामर्श करना जारी रखेंगे और उनसे अपनी सीट लेने का आग्रह किया।

स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, "यह दुखद है कि इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। सदन के वेल में आना और नारेबाजी करना सदन की गरिमा के खिलाफ है। मैं महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आपसे (विपक्ष से) सहयोग का अनुरोध करता हूं।"

मालूम हो कि विपक्षी दल 13 दिसंबर की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग कर रहे हैं। जैसे ही सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा। भारी शोर-शराबे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

टॅग्स :ओम बिरलालोकसभा संसद बिलसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी