लाइव न्यूज़ :

रेलवे के फ्री वाई-फाई के जरिए डाउनलोड की जा रही अश्लील सामग्री! दक्षिण मध्य रेल में सिकंदराबाद स्टेशन टॉप पर

By विनीत कुमार | Updated: June 9, 2022 15:03 IST

दक्षिण मध्य रेल (एससीआर) में सिकंदराबाद स्टेशन पर सबसे ज्यादा अश्लील सामग्री लोगों द्वारा रेलवे की फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर डाउनलोड की गई। इसके बाद हैदराबाद, विजयवाड़ा जैसे स्टेशनों का नंबर आता है।

Open in App

सिकंदराबाद: भारतीय रेलवे देश भर में अब कई स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा देता है। इसका मकसद यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया करना है। हालांकि इस फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल प्रोनोग्राफिक कंटेट के डाउनलोड के लिए खूब किया जाने लगा है। दक्षिण मध्य रेल (एससीआर) में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन ऐसी जगह के तौर पर सामने आया है जहां फ्री वाई-फाई की मदद से सबसे ज्यादा अश्लील सामग्री डाउनलोड की गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सिकंदराबाद के बाद दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) में हैदराबाद, विजयवाड़ा और तिरुपति जैसे रेलवे स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रेलवायर (RailWire) चलाने वाले RailTel के एक सूत्र के अनुसार सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेलवे स्टेशनों पर 35 प्रतिशत डाउनलोड किए गए कंटेंट प्रोनोग्राफिक हैं।

दक्षिण मध्य रेलवे के सभी डिवीजनों में रेलवायर पर अश्लील सामग्रियों के बाद YouTube डाउनलोड और अन्य खोज है।

एससीआर ने 588 स्टेशनों पर हाई-स्पीड वाईफाई सेवाओं के विस्तार की योजना बनाई है। हालांकि अभी तक इसके मौजूदा नेटवर्क की धीमी बैंडविड्थ पर ज्यादातर डाउनलोग सामग्री अश्लील हैं। रिपोर्ट के अनुसार रेलवायर का इस्तेमाल हर दिन 12 लाख से ज्यादा यूनिक यूजर्स करते हैं।

रेलटेल (RailTail) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमारे गेटवे डेटा से पता चलता है कि वाईफाई खोजों की एक बड़ी संख्या अश्लील सामग्री से संबंधित है। वैसे सैकड़ों अश्लील वेबसाइट तक पहुंच संभव नहीं है लेकिन कुछ वेबसाइटों तक वीपीएन एक्सेस ऐसी सामग्री को डाउनलोड करने की अनुमति देती है, जिन्हें अभी तक ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है।' .

रेलटेल दक्षिण मध्य रेलवे स्टेशनों पर पहले 30 मिनट के लिए मुफ्त इंटरनेट प्रदान करता है। पहले आधे घंटे के बाद इंटरनेट सेवा को ऑनलाइन डिजिटल चैनलों के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

टॅग्स :भारतीय रेलइंटरनेटवाईफाई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी