लाइव न्यूज़ :

JNU पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने लिखा- सुबह उठकर मां से नहीं हुई बात तो यह ईद कैसे?

By स्वाति सिंह | Updated: August 12, 2019 14:31 IST

बता दें कि शेहला लगातार केंद सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का विरोध कर रही हैं। इससे पहले रविवार को शेहला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि उन्होंने सात दिन बाद अपनी मां से बात की। 

Open in App
ठळक मुद्देशेहला राशिद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के हालत पर ट्वीट किया। आर्टिकल 370 के विरोध में शेहला राशिद बुधवार (7 अगस्त) को दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध मार्च किया था।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के हालत पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'अगर मैं सुबह उठकर सबसे पहले अपनी मां से बात नहीं कर सकती तो यह ईद कैसे हो सकती है?।

बता दें कि शेहला लगातार केंद सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले का विरोध कर रही हैं। इससे पहले रविवार को शेहला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था कि उन्होंने सात दिन बाद अपनी मां से बात की। 

उन्होंने लिखा था 'मेरी माँ ने आज दर्जनों कठिनाइयों का सामना करते हुए डीसी ऑफिस से मुझे कॉल किया। वह फोन पर रो रही थी और पूछ रही थी कि मैं कहां हूं, अगर मुझे गिरफ्तार किया गया है, तो क्या मैं ठीक हूं। 7 दिन बाद उससे बात की। मुझे उम्मीद है कि ईद पर परिवारों को अलग करने के लिए बीजेपी को भुगतना होगा।'

बता दें कि आर्टिकल 370 के विरोध में शेहला राशिद बुधवार (7 अगस्त) को दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध मार्च किया था। इसके साथ ही शेहला राशिद ने जम्मू-कश्मीर में कम्यूनिकेशन शुरू करने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जितने भी कम्यूनिकेशन चैनल बंद हैं। उन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इससे लोगों को बहुत सारे मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।

राशिद ने कहा था कि जितने ही कश्मीरी नेताओं को अरेस्ट किया है, उनको जल्द से जल्द ही रिहा किया जाए। शेहला राशिद ने कहा कि कारगिल में गुरुवार को ज्वॉइंट एक्शन कमेटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। उन्होंने आज विरोध प्रदर्शन बुलाया था। लेकिन सरकार ने कारगिल में भी कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट बंद कर दिया। कश्मीर में फिलहाल धारा 144 लागू है। कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। हालात को देखते हुये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर गये हैं।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरजवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?