लाइव न्यूज़ :

लोकसभा 2024 नतीजों से पहले दिल्ली के IGI पर VVIP मूवमेंट तेज, एयरपोर्ट के आसपास धारा 144 लागू

By आकाश चौरसिया | Updated: June 3, 2024 17:59 IST

समाचार एजेंसी ने दावा किया कि राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक घटनाक्रम और भारत के अगले प्रधान मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आईजीआई हवाई अड्डे पर वीवीआईपी विमानों की आवाजाही की अनुमति देने के कारण ये कदम उठाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास धारा 144 लागूमाना जा रहा है कि कल देश को नया पीएम मिलेगा इससे होगा ये कि देश की राजधानी दिल्ली में वीवीआईपी मूवमेंट तेज, इसलिए ये कदम उठाया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोरी (आईजीआई) के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई। इसके अलावा पुलिस ने ड्रोन और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ानों के लिए पहुंचान वाले फनल क्षेत्र में लेजर बीम गतिविधिया के उपयोग को भी बैन कर दिया है। यह प्रतिबंध 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की वोटों की गिनती से एक दिन पहले लगाया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया कि राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक घटनाक्रम और भारत के अगले प्रधान मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले आईजीआई हवाई अड्डे पर वीवीआईपी विमानों की आवाजाही की अनुमति देने के कारण ये कदम उठाए गए हैं।

इतनी अवधि के लिए आदेश लागूयह आदेश 1 जून से लागू हुआ और 30 जुलाई (दोनों तिथियां सम्मिलित) तक लागू रहेगा। आदेश के अनुसार, IGI हवाईअड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विशेष रूप से आईजीआई हवाईअड्डे, नई दिल्ली पर विमान उतारते समय लेजर किरणों द्वारा पायलटों को भटकने की घटनाओं की सूचना दी है, जो न केवल परेशानी का कारण है बल्कि खतरे का कारण भी बन सकता है।

जारी हुए आदेश में कहा, ''शादियां, पार्टियां और उनमें होने वाले विभिन्न कार्यक्रम सामान्य तौर पर उपद्रव का स्रोत होते हैं और विशेष रूप से पायलटों की दृष्टि भटकाव का कारण होते हैं।'' जबकि, यह पाया गया है कि आईजीआई हवाईअड्डे के अधिकार क्षेत्र में और उसके आसपास कई फार्म हाउस, बैंक्वेट, होटल, रेस्तरां आदि खुल गए हैं, जहां उत्सव पर लेजर बीम सहित बहुत सारी रोशनी का उपयोग किया जाता है।

इसमें आगे लिखा है कि वर्तमान में लेजर बीम के उपयोग को विनियमित करने के लिए कोई नियम और कानून नहीं हैं। और जबकि, मानव जीवन और विमान की सुरक्षा के लिए खतरे को रोकने और आईजीआई हवाई अड्डे, नई दिल्ली के आसपास लेजर बीम के उपयोग के मामले में उपद्रव को रोकने के लिए, इस संबंध में तत्काल उपाय करना आवश्यक है।

टॅग्स :दिल्लीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल