लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 की दूसरी लहर समाप्त हुई: स्वास्थ्य अधिकारी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:09 IST

Open in App

तेलंगाना में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म हो गई है और राज्य में महामारी की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी यह जानकारी दी है। राज्य के जन स्वास्थ्य के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने कहा, “ यह कहा जा सकता है कि तेलंगाना में दूसरी लहर पूरी तरह से समाप्त हो गई है। अगर हम नए मामलों की संख्या, दैनिक संक्रमण दर और अस्पताल में भर्ती होने की दर जैसे विभिन्न मापदंडों को देखें, तो अब तक, कोरोना वायरस पूरे तेलंगाना में, सभी जिलों और सभी क्षेत्रों में पूरी तरह से नियंत्रण में है।”उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है और लोगों से सावधानियां बरतते रहने तथा कोई लापरवाही नहीं करने का आग्रह किया है।तेलंगाना में बुधवार को संक्रमण के 424 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कुल मामले 6,53,626 पहुंच गए हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि कोविड-19 की स्थिति काबू में है लेकिन कुछ जिलो में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों के मामलों की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज