लाइव न्यूज़ :

सितंबर और अक्टूबर का महीना महत्वपूर्ण, सावधानी से त्योहार मनाएं, केंद्र सरकार ने कहा-कोविड-19 की दूसरी लहर अब भी जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2021 17:58 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में अभी दूसरी लहर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देटीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग जारी रखना बहुत जरूरी है।दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और इसलिए हमें सभी एहतियात बरतने की जरूरत है।कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाते हुए त्योहार मनाए जाने चाहिए।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी प्रबंधन के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना महत्वपूर्ण होगा और चेतावनी दी कि त्योहार कोविड-19 के उपयुक्त आचरण के मुताबिक मनाये जाने चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में अभी दूसरी लहर जारी है।

आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि टीका बीमारी में सुधार लाने के लिए है न कि इसे रोकने के लिए, इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का प्रयोग जारी रखना बहुत जरूरी है। भूषण ने कहा, ‘‘देश में कोविड-19 की दूसरी लहर अब भी जारी है। दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और इसलिए हमें सभी एहतियात बरतने की जरूरत है, खासकर हर त्योहार के बाद संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर और अक्टूबर के महीने हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हम नए त्योहार मनाने जा रहे हैं।

इसलिए कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाते हुए त्योहार मनाए जाने चाहिए।’’ सरकार ने कहा कि भारत के 41 जिलों में कोविड-19 की साप्ताहिक संक्रमण दर दस फीसदी से अधिक है। सरकार के मुताबिक, पिछले हफ्ते कुल कोविड-19 मामलों में से 58.4 फीसदी केरल में सामने आए।

इसने कहा, ‘‘केरल एकमात्र राज्य है जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है, जबकि चार राज्यों में यह 10 हजार से एक लाख तक है और 31 राज्यों में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 10 हजार से कम है।’’

सरकार ने बताया कि अफगानिस्तान से अभी तक 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित लाया गया है और उनमें से कुछ कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों को पृथक कर दिया गया है और उनका उपचार चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस से 46,164 लोग संक्रमित पाए गए और इसके साथ भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,25,58,530 है, वहीं संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है।

सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, 607 लोगों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 4,36,365 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमण का 1.03 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.63 फीसदी है।

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज