लाइव न्यूज़ :

बंगाल में पूजा की छुट्टियों के बाद फिर से खुल सकते हैं स्कूल : ममता

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:14 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर राज्य में कोविड-19 की स्थिति और खराब नहीं होती है तो पूजा की छुट्टियों के बाद स्कूल फिर से खुल जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित कक्षाओं के लिए परिसरों को फिर से खोले जाने से पहले शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ममता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बंगाल में स्कूल पूजा (छुट्टियों) के बाद फिर से खुलेंगे, बशर्ते स्थिति अनुकूल हो। अगर तीसरी लहर खतरनाक नहीं होती है, तो हम स्कूल की इमारतों को संक्रमणमुक्त करेंगे और फिर उन्हें खोला जाएगा। हम स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। हम चाहते हैं छात्र स्कूल जाएं।’’ मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि राज्य में अभी कोरोना की स्थिति "नियंत्रण में" है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामलों की संख्या बढ़ती है, जैसा महाराष्ट्र और केरल में हुआ, "मुझे नहीं मालूम कि तब क्या निर्णय लिए जाएंगे।" इस महीने की शुरुआत में, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत विनायक बनर्जी की अध्यक्षता में वैश्विक सलाहकार बोर्ड (जीएबी) की बैठक के बाद ममता ने संकेत दिया था कि राज्य सरकार पूजा की छुट्टियों के बाद स्कूल और कॉलेज वैकल्पिक दिनों में खोलने के विकल्प पर विचार कर रही है। संयोगवश नोबेल पुरस्कार से ही सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने रविवार को एक वेबिनार में कहा कि कोविड​​​​-19 महामारी के बीच स्कूल परिसरों को फिर से खोलने पर हो रही चर्चा का तत्काल कोई जवाब नहीं है।सेन ने कहा कि स्कूलों के बंद रहने से बच्चों को बहुत नुकसान हो रहा है, लेकिन अगर स्कूल फिर से खुलते हैं तो उनके स्वास्थ्य की चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार