लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बॉस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी नहीं सुलझा झगड़ा, अब भी बाकी कई सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2018 08:52 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि दिल्ली की सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी है और सरकार के पास ही असल पावर है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई:  दिल्ली सरकार और एलजी के बीच शक्तियों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला साफ कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने फैसले में  साफ कर दिया है कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार ही अहम है। यानी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लिए कोई भी फैसला करने से पहले एलजी की सहमती लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन दिल्ली सरकार और एलजी का विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि दिल्ली की सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी है और सरकार के पास ही असल पावर है। इस फैसले को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। दिल्ली में अब ट्रांसफर के अधिकार को लेकर झगड़ा शुरू हो गया है। कल 4 जुलाई की शाम दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग में  ट्रांसफर के सारे अधिकार मंत्रियों को दे दिए गए हैं। मनीष सिसोदिया बैठक में कहा कि दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर के सारे अधिकार मंत्रियों के पास है। इधर दिल्ली सर्विसेज ने ट्रांसफर के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। बैठक में मंत्रियों  LG को मंत्रियों की सलाह के बाद ही काम करने की हिदायत दी गई है। 

इस मामले पर आप के वकील राहुल मेहरा ने बताया कि ट्रांसफर का अधिकार तो मंत्रियों के पास ही होना चाहिए। संसद और कानून भी यही कहता है। वहीं रक्षा विशेषज्ञ पी के सहगल का कहना है कि ट्रांसफर के अधिकार तो एलजी के पास ही होना चाहिए। 

बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, संबित पात्रा ने कहा- 'धरना' नहीं अरविंद जी, अब 'करना' है

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ये सवाल बरकरार  

1- कोर्ट ने एक तरह से आपसी समझ से सरकार चलाने की बात कही है। चूंकि अब पुलिस केंद्र के पास है, ऐसे में अगर केजरीवाल के विधायकों पर कभी बड़ा एक्शन हुआ, तो क्या वह फिर से केंद्र पर सवाल नहीं उठाएंगे। यानी अधिकारों की जंग अब भी कायम है।

2- एमसीडी पर भी रार बनी रहने के आसार दिख रहे हैं।  आप ने पूर्ण राज्य के लिए आंदोलन करते रहने की बात भी कही है। 

3- केंद्रीय गृह मंत्रालय  ने नोटिफिकेशन जारी करके उपराज्यपाल के अधिकार में सर्विस मैटर, पब्लिक ऑर्डर, पुलिस और लैंड से जुड़े मामले रखे थे। इससे क्लास-1 समेत अफसरों की पोस्टिंग-ट्रांसफर दिल्ली सरकार से छिन गए थे। जिसे दिल्ली सरकार ने खारिज करने के लिए कहा था। इस पर अभी फैसला आना बाकी है। 

4- एलजी से फाइल अप्रूव कराने की जरूरत  है या नहीं, ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने यह दावा किया है कि अब फाइलें उपराज्यपाल के पास भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएलजीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?