लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एससी-एसटी आयोग 15 वर्षों से बिना कानून के ही कर रहा है काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 28, 2021 09:56 IST

आयोग की जिम्मेदारी एससी-एसटी कल्याण योजनाओं के निर्णय को अमल में लाने की है. योजनाओं के वंचितों की पहचान करना और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश आयोग राज्य सरकार और राज्यपाल से करता है.

Open in App
ठळक मुद्देआयोग को लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अधिकार होता है.एससी-एसटी कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर अन्याय होने पर आयोग से जवाब मांगा जा सकता है.

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य में 15 वर्षों से अनुसूचित जाति-जनजति आयोग अस्तित्व में है, लेकिन सिर्फ एक सरकारी निर्णय (जीआर) के आधार पर इस आयोग का कामकाज चल रहा है. अब चौंकानेवाली बात यह है कि इस आयोग के अधिकार, कर्तव्य और कार्यों के संदर्भ में अब तक कोई भी कानून नहीं बनाया गया है.

छह जून 2006 को अस्तित्व में आया यह एससी-एसटी आयोग सिर्फ जीआरपर चल रहा है. इस आयोग की जिम्मेदारी एससी-एसटी कल्याण योजनाओं के निर्णय को अमल में लाने की है. योजनाओं के वंचितों की पहचान करना और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश आयोग राज्य सरकार और राज्यपाल से करता है.

एट्रॉसिटी मामलों की समीक्षा और उसके निपटान करने के साथ ही जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सुरक्षा समितियों की नियमित बैठक कराने और न्यायालयीन मामलों में पीडि़तों को आवश्यक मदद मुहैया कराने का काम आयोग करता है.

आयोग को लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी अधिकार होता है. एससी-एसटी कर्मचारियों की नियुक्ति और पदोन्नति को लेकर अन्याय होने पर आयोग से जवाब मांगा जा सकता है. लेकिन, इसे लेकर कोई भी कानून नहीं है और यह सिर्फ एक जीआर के सहारे चल रहा है.

न अध्यक्ष, न सदस्य एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष विजय कांबले का कार्यकाल जनवरी 2020 में खत्म हुआ जबकि मई 2020 में आयोग के सदस्य एम.बी. गायकवाड़ का कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इस बीच, आदिवासी विकास विभाग की मांग है कि एससी-एसटी के लिए संयुक्त आयोग के बजाय एसटी के लिए अलग आयोग बनाया जाना चाहिए.

टॅग्स :महाराष्ट्रएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?