लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में उबर को मानने होंगे नियम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश- बिना लाइसेंस कोई 'एग्रीगेटर' परिचाल नहीं कर सकते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2023 08:15 IST

पिछले साल सात मार्च को बंबई उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि ओला और उबर जैसे ऐप आधारित टैक्सी फर्म महाराष्ट्र में बिना वैध लाइसेंस के अपना कारोबार नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी सेवाओं को जारी रखने के लिए परिवहन प्राधिकार के पास लाइसेंस के लिए आवेदन करेः सुप्रीम कोर्टSC ने सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सार्वजनिक परिवहन ‘एग्रीगेटर’ के लिए नियम नहीं बनाए जाने पर भी संज्ञान लिया।

नयी दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि डिजिटल मध्यस्थ सहित कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के ‘एग्रीगेटर’ के तौर पर काम नहीं कर सकता है। शीर्ष अदालत ने उबर इंडिया को निर्देश दिया कि वह महाराष्ट्र में अपनी सेवाओं को जारी रखने के लिए परिवहन प्राधिकार के पास लाइसेंस के लिए आवेदन करे।

न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सार्वजनिक परिवहन ‘एग्रीगेटर’ के लिए नियम नहीं बनाए जाने पर भी संज्ञान लिया। अदालत ने कहा कि राज्य को ‘अनिर्णय’ न कर दुविधा की स्थिति में नहीं रहना चाहिए, जिससे कि ‘एग्रीगेटर’ के कारोबार में अनिश्चितता की स्थिति हो।

गौरतलब है कि पिछले साल सात मार्च को बंबई उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि ओला और उबर जैसे ऐप आधारित टैक्सी फर्म महाराष्ट्र में बिना वैध लाइसेंस के अपना कारोबार नहीं कर सकते। अदालत ने सभी एग्रीगेटर (ऐप या वेबसाइट जिनके जरिये ग्राहकों और सेवा प्रदाता को एक मंच पर लाकर सेवा देती है) को अपनी सेवा जारी रखने के लिए वैध लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया था। 

टॅग्स :उबरमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज