लाइव न्यूज़ :

SBI Apprentice Recruitment 2023: 6160 पदों के लिए अधिसूचना जारी, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और फीस

By रुस्तम राणा | Updated: August 31, 2023 21:17 IST

एसबीआई 6160 अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार 1 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर, 2023 को शुरू होगीउम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिएGEN/OBC/EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- है, SC/ST/PWBD के लिए नि:शुल्क

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर, 2023 को शुरू होगी और 21 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 6160 पदों को भरेगा। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से कर सकते हैं।

उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस परियोजना के तहत उम्मीदवार केवल एक बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के बारे में..

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर, 2023आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2023लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। इनमें अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू शामिल है।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

टॅग्स :SBIसरकारी नौकरीgovernment jobs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह