लाइव न्यूज़ :

Sardarshahar assembly seat by-election: कुल 289843 मतदाता, प्रत्याशी 11, कांग्रेस के अनिल शर्मा और बीजेपी के अशोक पींचा में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 14:43 IST

Sardarshahar assembly seat by-election: राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा के उपचुनाव हो रहा है। पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग ने निगरानी के लिए तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है।सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई है।

जयपुरः  राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार यहां कुल 2,89,843 मतदाता हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,52,766 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,37,077 हैं।

उन्होंने एक बयान में बताया कि आयोग 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे ही मत डालने की सुविधा प्रदान करता है। इस विधानसभा उपचुनाव के लिए घर बैठे ही वोट डालने की सुविधा के लिए कुल 797 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 690 मतदाता और 107 दिव्यांग मतदाता हैं।

घर से ही मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए 20 मतदान दल गठित किए गए हैं जो 24 से 29 नवंबर के बीच मतदान कराएंगे। उपचुनाव के लिए मतदान पांच दिसंबर को होना है और मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस बीच नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया।

गुप्ता ने बताया कि 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र कुमार भांभू का नामांकन रद्द किया गया। इस तरह 11 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। उम्मीदवार 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा और भारतीय जनता पार्टी ने अशोक पींचा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई है। सरदारशहर (चूरू) सीट पर कांग्रेस का लंबे समय तक कब्जा रहा। इस सीट से विधायक भंवर लाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

वे सात बार विधायक रहे। राजस्थान की 200 विधायकों की विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, भारतीय जनता पार्टी के 71 और 13 निर्दलीय विधायक हैं। राज्य में अगले साल यानी 2023 के आखिर में नए विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानकांग्रेसBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी