लाइव न्यूज़ :

लाशों की ढेर पर सीएम नीतीश की समाधान यात्रा, बीजेपी नेता सिन्हा ने बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2023 18:05 IST

Saran liquor case: भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कहा कि जबतक शराबकांड के पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल जाता तबतक नीतीश की समाधान यात्रा व्यर्थ है।

Open in App
ठळक मुद्देलाशों की ढेर पर बिहार का पुलिस महकमा अरबपति बन गया है। मुख्यमंत्री को समीक्षा कर समाधान करना चाहिए। सारण में जहरीली शराब से हुई सैकड़ों मौतों का सौदागर कौन है?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के क्रम में सारण जिले का दौरा किया। वहीं, मुख्यमंत्री के सारण दौरे को लेकर भाजपा ने जोरदार हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर कहा कि जबतक शराबकांड के पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल जाता तबतक नीतीश की समाधान यात्रा व्यर्थ है।

 

उन्होंने कहा कि लाशों की ढेर पर बिहार का पुलिस महकमा अरबपति बन गया है। मुख्यमंत्री को इसकी समीक्षा कर समाधान करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि सारण में जहरीली शराब से हुई सैकड़ों मौतों का सौदागर कौन है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उस धरती पर गए, जहां जहरीली शराब से सैकड़ों घर उजड़ गए हैं।

आज भी कितने ही लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के बजाए राज्य के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा, सरकार संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इसकी समीक्षा कर समाधान करना चाहिए। संगीनों के साए में जनता से यह कैसा संवाद?

शराबकांड और अपराधियों की गोली से हुए अनाथ और विधवाओं की चित्कार नहीं सुन रही है सरकार। इस कांड से हुए अनाथ बच्चों और विधवाओं को सरकार मुआवजा दे और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता दे। आज छपरा में सौ से ज्यादा पीड़ित परिवार बैठा हुआ है, अगर आप वाकई में समाधान यात्रा पर निकले हैं, तो उन परिवारों को समस्या को दूर करिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार समाधान नहीं बल्कि विकास और शांति में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। अगर समस्या का समाधान करना है तो मुख्यमंत्री को लोगों के दर्द को सुनना होगा। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार को इतने बड़े नरसंहार की जिम्मेवारी तय करनी चाहिए। सरकार घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के बाद पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे, पीड़ितों को मदद नहीं मिली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा उनकी विदाई यात्रा बनकर रह जाएगी।

टॅग्स :BJPपटनानीतीश कुमारNitish KumarBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट