लाइव न्यूज़ :

संजीव बालियान: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा, मोदी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

By भाषा | Updated: May 31, 2019 06:43 IST

2014 में बालियान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्यमंत्री के तौर पर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, जल संसाधन, नदी विकास जैसे विभागों का जिम्मा संभाला।

Open in App

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चेहरे और पेशे से किसान डॉक्टर संजीव बालियान को गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार में दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। बालियान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

2014 में बालियान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्यमंत्री के तौर पर कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, जल संसाधन, नदी विकास जैसे विभागों का जिम्मा संभाला।

वह एक सितंबर 2017 से गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति के सदस्य भी रहे। बालियान का जन्म उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कुटबी गांव में हुआ था। तीन दिसंबर 1995 को उनका विवाह सुनीता बालियान से हुआ था। उनकी दो बेटियां हैं ।

बालियान स्कूल के दिनों से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संबद्ध रहे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

बालियान ने वेटिनरी एनाटोमी में पीएचडी की है। खेलों में बैडमिंटन, कबड्डी और कुश्ती को पंसद करने वाले बालियान को खाली समय में पुस्तके पढ़ना पंसद है। अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, मोरक्को, रूस, तुर्की और अल्जीरिया जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीसंजीव बालियानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज