लाइव न्यूज़ :

Sanjay Singh AAP: 'मां-बाप दोनों बीमार हैं', प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने किया खुलासा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 13:01 IST

Sanjay Singh AAP: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी में शनिवार सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता कर नया खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह ने की प्रेस वार्ता, साथा तिहाड़ प्रशासन पर निशाना संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल के माता-पिता बीमार हैंहाल चाल बताने के लिए केजरीवाल की पत्नी को आमने-सामने मुलाकात भी नहीं करने दी जा रही है

Sanjay Singh AAP:आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी में शनिवार सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता कर नया खुलासा किया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मां-बाप दोनों बीमार हैं, उनका हाल चाल बताने के लिए उनकी पत्नी को आमने-सामने मुलाकात भी नहीं करने दी जा रही। जब वह मिलने के लिए आवेदन देती हैं तो उनसे कहा जाता है कि आप किसी कमरे में उनसे नहीं मिल सकती है। संजय सिंह ने कहा कि आप इसी तिहाड़ जेल का इतिहास उठा कर देख लीजिए।

आरटीआई लगा लीजिए सैकड़ों मुलाकातें ऑफिस में बैठा कर करवाई गई हैं। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपमानित करने के लिए जंगले से मुलाकात करवाई जा रही है। जेल का प्रशासन और प्रधानमंत्री, एक नाम बताएं कि किसी मुख्यमंत्री की मुलाकात दूसरे मुख्यमंत्री से आपने जंगले से कराई हो। मैं दिल्ली का सांसद हूं और मुझे दिल्ली के सीएम से जेल में मिलने की इजाजत नहीं है।

ये क्या तमाशा बना रखा है आपने। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सांसद की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात टोकन देने के बाद भी रद्द कर दी जाती है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम और दिल्ली के सीएम की मुलाकात भी जंगले से करवाने की बात कही गई।

गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कोर्ट की ओर से दो बार केजरीवाल की रिमांड भी ईडी को मिली। फिलहाल, दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म हो रही है। देखने वाली बात होगी कि क्या केजरीवाल को राहत मिलती है या फिर हिरासत की अवधि बढ़ेगी।

टॅग्स :Aam Aadmi PartyAam Aadmi Party (AAP)तिहाड़ जेलTihar Jail
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारतRewari Municipal Council Poll 2026: बीजेपी की विनीता पिप्पल ने 21,000 वोटों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद जीता, कांग्रेस-आप को झटके पर झटका?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज