लाइव न्यूज़ :

सरकार बचाने की कोशिश की तो पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा, संजय राउत का दावा- भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2022 10:30 IST

महाराष्ट्र सरकार के संटक में आने के बाद  पवार ने अपनी पार्टी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार और जयंत पाटिल उद्धव का समर्थन करने के लिए पूरी ताकत से सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि एमवीए सरकार बचे या न रहे, पवार के लिए ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं संजय राउत लगातार दावे कर रहे हैं कि उनके संपर्क में 20 से अधिक विधायक हैं

मुंबईः महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने धमकी दी कि अगर एमवीए सरकार को बचाने के प्रयास किए गए, तो शरद पवार को घर नहीं जाने दिया जाएगा। गौरतलब है कि एमवीए के घटक दल एनसीपी के प्रमुख शरद पवारमहाराष्ट्र में उद्धव सरकार को बचाने के लिए आगे आ चुके हैं।

संजय राउत ने हालांकि भाजपा के उस मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया जिसने ऐसी बात कही। शिवसेना नेता ने यह बात अपने एक ट्वीट में कही। शिवसेना नेता ने ट्वीट में लिखा कि एमवीए सरकार बचे या न रहे, शरद पवार के लिए ऐसी भाषा का उपयोग स्वीकार्य नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार के संटक में आने के बाद  पवार ने अपनी पार्टी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, अजीत पवार और जयंत पाटिल उद्धव का समर्थन करने के लिए पूरी ताकत से सामने आए। शिवसेना ने आज दोपहर 12 बजे शिवसेना भवन, मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

इससे पहले राउत ने अपने एक ट्वीट में बागी विधायकों की तरफ इशारा करते हुए लिखा था कि घर के दरवाजे खुले हैं, जंगल में क्यों भटकना। संजय राउत ने कवितानुमा इस ट्वीट में लिखा, चर्चा से बाहर निकलने का रास्ता है। चर्चा हो सकती है। घर के दरवाजे खुले हैं।जंगल क्यों भटकता है? आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से निर्णय लें!

उधर, शिवसेना के एक नेता शिंदे को मनाने गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। शिवसेना नेता ने एकनाथ शिंद और बाकी विधायकों को मातोश्री लौटने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र के सतारा से शिवसेना के उप जिला प्रमुख संजय भोसले की गुवाहाटी पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे वे शिंदे के घर लौटने का आग्रह करते एक तख्ती लिए दिखाई दिए। संजय भोसले ने कहा, शिवसेना ने अपने विधायकों को बहुत कुछ दिया है। उनका कहना है कि उन्हें 'मातोश्री' लौट जाना चाहिए।

 

टॅग्स :संजय राउतशरद पवारमहाराष्ट्रMVA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप