लाइव न्यूज़ :

कानून का कोई डर नहीं बचा, बेटियां और महिला सुरक्षित नहीं?, संजय राउत ने सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने किया हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2025 13:21 IST

सतारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेन्द्र फडणवीस ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया है। विपक्ष के साथ राजनीति करने और उसके खिलाफ पुलिस तंत्र का इस्तेमाल करने पर है।एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

मुंबईः शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर शनिवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पर राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस के नेतृत्व वाला गृह विभाग "असंवेदनशील तरीके से" काम कर रहा है। राज्यसभा सदस्य सतारा में एक महिला चिकित्सक की आत्महत्या और मुंबई में 24 वर्षीय युवती की उसके पूर्व प्रेमी द्वारा हत्या किए जाने के मामलों को लेकर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य में कानून-व्यवस्था और महिलाओं सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया है।

उनका ध्यान विपक्ष के साथ राजनीति करने और उसके खिलाफ पुलिस तंत्र का इस्तेमाल करने पर है।" सतारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने बृहस्पतिवार को आत्महत्या कर ली थी। चिकित्सक ने अपनी हथेली पर सुसाइट नोट लिखा था, जिसमें उसने एक पुलिस उप-निरीक्षक पर बलात्कार और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

शुक्रवार को एक अन्य घटना में, मध्य मुंबई में 24 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका का पीछा करके उसे सड़क पर चाकू मार दिया और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। राउत ने दावा किया कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और गृह विभाग "असंवेदनशील तरीके" से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, "ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।" उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में एक महिला पुलिस महानिदेशक होने के बावजूद यह स्थिति है। राउत ने कहा कि गृह विभाग "अजगर की तरह बेसुध पड़ा है", और सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीससंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

भारतमुंबई का एक परिवार रात में खाता है बिरयानी और तरबूज, अगली सुबह चारों पाए जाते हैं मृत

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतWest Bengal Phase 2 voting: पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की अपील, कहा- "हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं"

भारतWest Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण के 142 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग जारी; भवानीपुर में CM ममता बनाम सुवेंदु अधिकारी

भारतमशीनें सेवक अच्छी होती हैं पर मालिक निर्मम बनती हैं

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी