लाइव न्यूज़ :

Sanatana remark row: भाजपा के सुब्रमण्यम स्वामी ने उदयनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, सरकार बर्खास्त करने की दी चेतावनी

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2023 20:52 IST

एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर स्वामी ने यह भी कहा कि अगर उदयनिधि फिर से "सनातन धर्म का अपमान" करने का प्रयास करेंगे तो वह एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने के लिए काम करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पत्र लिखापत्र में 'सनातन धर्म' के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए द्रमुक मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की कहा- अगर वह एक बार फिर सनातन धर्म की निंदा करते हैं तो मैं तमिलनाडु राज्य सरकार को बर्खास्त करने के लिए काम करूंगा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को पत्र लिखकर 'सनातन धर्म' के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के लिए द्रमुक मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की  है।

एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर स्वामी ने यह भी कहा कि अगर उदयनिधि फिर से "सनातन धर्म का अपमान" करने का प्रयास करेंगे तो वह एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने के लिए काम करेंगे। दिग्गज नेता ने यह भी कहा कि उदयनिधि भाई-भतीजावाद के कारण मंत्री हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, राज्य कोई महासंघ नहीं है, "मैंने तमिलनाडु के राज्यपाल को पत्र भेजकर भाई-भतीजावाद के आधार पर मंत्री रहे स्टालिन के बेटे पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी है। अगर वह एक बार फिर सनातन धर्म की निंदा करते हैं तो मैं तमिलनाडु राज्य सरकार को बर्खास्त करने के लिए काम करूंगा। मैंने 1991 में साबित कर दिया था कि भारत एक संघ है।" 

उदयनिधि स्टालिन द्वारा 'सनातन धर्म' की तुलना मलेरिया, डेंगू और कोरोना वायरस से करने के बाद उपजे राजनीतिक विवाद के बीच सुब्रमण्यम स्वामी की तीखी प्रतिक्रिया आई और कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं बल्कि उन्हें नष्ट कर देना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई नेताओं ने उदयनिधि की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सत्तारूढ़ दल ने द्रमुक नेता की विवादास्पद टिप्पणियों की तुलना हिटलर द्वारा यहूदियों के चरित्र-चित्रण से भी की।

भाजपा ने एक्स पर पोस्ट किया, "उदय स्टालिन की सोची-समझी टिप्पणी शुद्ध घृणास्पद भाषण है और भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान है, जो सनातन धर्म का पालन करते हैं। स्टालिन के लिए कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन का समर्थन सबसे अधिक निराशाजनक है।"

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीBJPडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र