लाइव न्यूज़ :

संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालयः एबीवीपी को झटका, सभी सीटों पर एनएसयूआई का कब्जा, प्रियंका गांधी ने कहा- बधाई

By भाषा | Updated: January 9, 2020 16:42 IST

संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर शिवम शुक्ला, उपाध्यक्ष पर चन्दन कुमार मिश्र, महामंत्री पद पर अवनीश मिश्रा और पुस्तकालय मंत्री के पद पर रजनीकान्त दुबे ने जीत हासिल की है। ये चारों कांग्रेस के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवम शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस जीत पर खुशी जताई है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को तगड़ा झटका देते हुए एनएसयूआई ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है।

पिछले सभी सीटों पर परिषद का कब्जा था। संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद पर शिवम शुक्ला, उपाध्यक्ष पर चन्दन कुमार मिश्र, महामंत्री पद पर अवनीश मिश्रा और पुस्तकालय मंत्री के पद पर रजनीकान्त दुबे ने जीत हासिल की है। ये चारों कांग्रेस के स्टूडेंट विंग एनएसयूआई के हैं।

छात्र संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवम शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। शुक्ला ने बताया, ‘‘पिछले साल हुए छात्र संघ के चुनाव में विश्वविद्यालय की चारों सीटों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत हासिल की थी जबकि उसके पिछले साल एबीबीपी और एनएसयूआई का दो दो सीटों पर कब्जा था।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इस जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई की जीत से मैं बहुत खुश हूँ। मुझे अपने छात्र साथियों पर गर्व है।’’

वाराणसी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ कुँवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी की हार और एनएसयूआई की जीत यह दर्शाती है कि जनता अब कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा जिस प्रकार दमनकारी नीति अपनाकर माहौल खराब किया जा रहा है और छात्रों के ऊपर हमला करवाया जा रहा है आज उसी के जवाब स्वरूप प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की छात्र संगठन एबीवीपी की करारी हार हुई है और कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। 

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीएबीवीपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला