लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: महिला पत्रकार ने नहीं लगाई थी बिंदी तो संभाजी भिड़े ने इंटरव्यू देने से किया इनकार, कैमरे पर कैद हुआ पूरा वाकया

By विनीत कुमार | Updated: November 3, 2022 14:45 IST

संभाजी भिड़े ने बुधवार को एक महिला पत्रकार से इसलिए बात करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने बिंदी नहीं पहनी थी। अब राज्य महिला आयोग ने संभाजी भिड़े को नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े को राज्य महिला आयोग ने जारी किया है नोटिस।महिला टीवी पत्रकार से व्यवहार को लेकर मांगा जवाब।संभाजी भिड़े ने इंटरव्यू लेने आई महिला पत्रकार को बिंदी लगाने की सलाह दी थी और आगे बढ़ गए थे।

मुंबई: महाराष्ट्र के दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को एक महिला पत्रकार से केवल इसलिए बात करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसने अपने माथे पर बिंदी नहीं लगाई थी। कैमरे में कैद हुआ यह पूरा वाकया दक्षिण मुंबई में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद हुआ। मामला सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग ने संभाजी भिड़े को नोटिस भी जारी कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि संभाजी भिड़े की एकनाथ शिंदे से  मुलाकात के बाद एक महिला टीवी पत्रकार उनसे बाइट लेने की कोशिश करती है। हालांकि संभाजी भिड़े सवालों का जवाब देने की बजाय महिला रिपोर्टर को यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वह आने से पहले एक 'बिंदी' लगा लें। ये कहते हुए वे महिला पत्रकार से बात करने से इनकार करके आगे बढ़ जाते हैं।

संभाजी भि़ड़े पत्रकार से यह कहते हैं कि एक महिला भारत माता के समान होती है और उसे बिंदी नहीं लगाकर 'विधवा' की तरह नहीं पेश नहीं होना चाहिए। बहरहाल, इस व्यवहार के लिए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने दक्षिणपंथी नेता को नोटिस जारी कर उनकी टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांगा है।

टॅग्स :संभाजी भिडेमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर