लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव-स्वामी प्रसाद की वर्चुअल रैली में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! उठ रहे सवाल, लखनऊ डीएम ने कहा- इजाजत नहीं ली गई

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2022 18:36 IST

भाजपा से निकले स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई विधायक शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। समाजवादी पार्टी की ओर से इस मौके के लिए रैली का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में लोग आए, जिसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी की 'वर्चुअल रैली' की आई तस्वीरों के बाद उठ रहे सवाल।लखनऊ में सपा कार्याल के बाहर हुए कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग जुटे जो कोविड नियमों का उल्लंघन है।कोरोना के खतरे की वजह से चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी भी रैली के आयोजन पर रोक लगा रखी है।

लखनऊ: कोरोना महामारी के खतरे के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली की आई तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रैली में भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी दिखी। ऐसे में आने वाले दिनों में अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

दरअसल लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस रैली में भाजपा छोड़ चुके स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई अन्य विधायकों ने सपा की सदस्यता ली।

इंडिया टुडे के अनुसार अभिषेक प्रकाश ने कहा, 'समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली बिना इजाजत के आयोजित की गई। भीड़ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और मजिस्ट्रेट को सपा कार्यालय भेजा गया। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।'

चुनाव आयोग ने लगा रखी है रैली पर रोक

कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने सभी चुनावी राज्यों में 15 जनवरी तक के लिए रैलियों पर रोक लगाई है। इस दौरान चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से किए जाएं। सपा ने भी अपने कार्यक्रम को वर्चुअल रैली नाम दे रखा था। हालांकि भीड़ काफी ज्यादा थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संबंधित गाइडलाइन की भी जमकर धज्जियां उड़ी।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशों का उल्लंघन कर जहां भी लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं, वहां शहर की पुलिस तैनात की जा रही है। उन्होंने कहा, 'हमें सोशल मीडिया पर एसपी कार्यालय के बाहर भीड़ जमा होने की सूचना मिली और भीड़ को हटाने के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया थआ।'

कोविड नियमों के उल्लंघन पर सपा ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने कहा, 'यह हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर एक वर्चुअल कार्यक्रम था। हमने किसी को नहीं बुलाया लेकिन लोग आए। लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा के मंत्रियों के दरवाजे और बाजारों में भी भीड़ है, लेकिन उन्हें केवल हमसे एक समस्या है।'

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवस्वामी प्रसाद मौर्यचुनाव आयोगकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार