लाइव न्यूज़ :

क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?, सलमान खुर्शीद ने कहा-आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाना क्या गलत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 20:32 IST

सलमान खुर्शीद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के मिशन पर हों, तो यह दुखद है कि देश में लोग राजनीतिक निष्ठाओं का आकलन कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?’’

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर पर उदित राज और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के हमलों के बाद आया है। उदित राज ने तो थरूर को भाजपा का ‘सुपर प्रवक्ता’ करार दिया था। सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं और इस समय ब्राजील में हैं।

नई दिल्लीः ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वैश्विक स्तर पर भारत का पक्ष रखने वाले प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि यह दुखद है कि देश में लोग राजनीतिक निष्ठाओं का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता संजय झा की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। यह प्रतिनिधिमंडल जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनिशया और मलेशिया की यात्रा पर गया है। खुर्शीद ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के मिशन पर हों, तो यह दुखद है कि देश में लोग राजनीतिक निष्ठाओं का आकलन कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?’’

खुर्शीद का यह पोस्ट कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर उदित राज और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के हमलों के बाद आया है। उदित राज ने तो थरूर को भाजपा का ‘सुपर प्रवक्ता’ करार दिया था। थरूर सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व कर रहे हैं और इस समय ब्राजील में हैं।

खुर्शीद ने रविवार को इंडोनेशिया में थिंक टैंक के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि कश्मीर में लंबे समय से ‘‘बड़ी समस्याएं’’ थीं और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से आखिरकार इनका अंत हो गया। इस टिप्पणी का सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया और इसे लेकर एक राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने खुर्शीद की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचना की तथा उन पर राष्ट्रीय हित की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पूनावाला ने कहा, ‘‘शशि थरूर और मनीष तिवारी के बाद एक और कांग्रेस नेता ने वास्तविकता सामने रखी है और कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन को आईना दिखाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत को पहले रखकर पाकिस्तान को बेनकाब करने के मिशन पर है, तो कुछ लोग राजनीतिक निष्ठाओं का आकलन रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? यह उन लोगों के चेहरे पर करारा तमाचा है, जो लगातार भारत की सैन्य ताकत और भारत के कूटनीतिक प्रयासों पर संदेह कर रहे हैं।’’

टॅग्स :Salman KhurshidPakistanजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल