लाइव न्यूज़ :

वेतन घोटाले में शामिल कर्मचारियों को लेकर रेलवे बोर्ड ने उठाया ये बड़ा कदम

By भाषा | Updated: May 24, 2018 20:28 IST

रेलवे के उत्तरी जोन के दिल्ली संभाग में केवल कागज पर चल रहे कर्मचारियों के वितरण और बिलों के भुगतान से संबद्ध धोखाधड़ी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मईः रेलवे बोर्ड ने वेतन वितरण में घोटाले के मद्देनजर विभिन्न जोन के रेलवे सतर्कता विभागों से अनियमितताओं में शामिल कर्मचारियों को तत्काल निलंबित या तबादला करने के लिये कदम उठाने को कहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया, 'तत्काल कार्रवाई से यह संदेश जाएगा कि प्रशासन भ्रष्टाचार के मामलों को सख्ती से निपटेगा।' 

उल्लेखनीय है कि रेलवे के उत्तरी जोन के दिल्ली संभाग में केवल कागज पर चल रहे कर्मचारियों के वितरण और बिलों के भुगतान से संबद्ध धोखाधड़ी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कागजों पर चल रहे कर्मचारियों के वेतन बनाये जा रहे थे। साथ ही वैसे कर्मचारियों को यात्रा भत्ता , काम के घंटे से अधिक देर तक कार्य करने का भत्ता (ओटीए), रात में काम करने का भत्ता तथा बकाये का भुगतान कई साल से किया जा रहा था। 

प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार इससे सरकारी खजाने पर 1.5 करोड़ रुपये का बोझ आया। पत्र में कहा गया है, 'जोनल रेलवे ने हाल ही में दो मामलों का पता लगाया जहां ऐसे कर्मचारियों को वेतन दिये जा रहे थे, जो थे ही नहीं... शामिल कर्मचारियों का तत्काल निलंबन या तबादले से साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं हो पाएगा। यह कदम तत्काल उठाया जाना चाहिए।'

इसमें कहा गया है कि वैसे मामलों में सतर्कता विभाग की आगे की जांच का इंतजार किये बिना धोखाधड़ी को लेकर आरोपपत्र संबंधित विभाग को जारी करना चाहिए जहां अनियमितता का पता साफ चलता हो। 

पत्र के अनुसार जहां भी भ्रष्टाचार के मामलों को आगे की जांच के लिये सतर्कता विभाग को सौंपा जाता है , जांच 15 दिन के भीतर पूरी होनी चाहिए। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब