लाइव न्यूज़ :

पुणे में गौहत्या, लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून की मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज ने निकाला जनाक्रोश मोर्चा, देखें तस्वीरें

By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2023 13:54 IST

इस मोर्चा के माध्यम से सकल हिन्दू समाज यह चाहता है कि ये कानून पूरे देश में लागू हो। रैली रविवार की सुबह 10 बजे हुई। सकल हिंदू समाज द्वारा यह मोर्चा पुणे में लाल महल से डेक्कन क्षेत्र तक निकाला। इस रैली में सैकड़ों की भीड़ थी। 

Open in App
ठळक मुद्देसकल हिंदू समाज द्वारा यह मोर्चा पुणे में लाल महल से डेक्कन क्षेत्र तक निकालासकल हिन्दू समाज ने इस तरह के धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकारी हस्तक्षेप की मांग कीइस विशाल रैली के संगठन ने हिंदुओं से धर्म के लिए एक दिन निकालने का आवाह्न किया था

पुणे: गौहत्या, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे अपराधों से निपटने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज एक रैली का आयोजन कर रहा है। इस मोर्चा के माध्यम से सकल हिन्दू समाज यह चाहता है कि ये कानून पूरे देश में लागू हो। रैली रविवार की सुबह 10 बजे हुई। सकल हिंदू समाज द्वारा यह मोर्चा पुणे में लाल महल से डेक्कन क्षेत्र तक निकाला। इस रैली में सैकड़ों की भीड़ थी। 

इससे पहले संगठन ने हिंदुओं से धर्म के लिए एक दिन निकालने का आवाह्न किया। सकल हिंदू समाज ने दिसंबर 2022 में पिंपरी चिंचवाड़ में एक ऐसा ही मोर्चा निकाला था। हिन्दू संगठन का मानना है कि हिंदुओं को या तो लालच देकर या जबरन धर्मांतरित किया जा रहा है। लिहाज सकल हिन्दू समाज ने इस तरह के धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकारी हस्तक्षेप की मांग की।

यह मोर्चा ऐसे समय में निकाला गया है जब हिंदू, विशेष रूप से महाराष्ट्र में, लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून की मांग को लेकर एक साथ आए हैं। कानूनों के अलावा, सकल हिंदू समाज की मांग है कि छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस (पुण्यतिथि) को धर्मवीर दिवस के रूप में धर्म के लिए उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि के रूप में घोषित किया जाए।

 

टॅग्स :लव जिहादPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल