लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर के लिए 'ग्राम-ग्राम, राम-राम' मुहिम चलाएंगे संत, इकट्ठा करेंंगे सोना

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 23, 2020 13:39 IST

सारथी रथ के साथ एक ग्राम (गांव) से एक ग्राम (वजन), सोना चला राम के नाम का उदघोष करते हुए आगे बढ़ेगा. संतों ने शंकराचार्य जी द्वारा प्रस्तुत स्वर्णजटित बाल मंदिर के निर्माण के विचार का अभिनंदन किया है.

Open in App

माघ मेला में ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में आज संपन्न हुए संत-भक्त संसद में उपस्थित साधु संतों ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए ग्राम-ग्राम, राम-राम मुहिम चलाने का निर्णय किया. सभा में श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत जनमेजय शरण जी महाराज ने कहा, इस मुहिम के तहत देश के प्रत्येक गांव में एक संत जाएगा और सभी राम भक्तों को राम-राम कहकर प्रत्येक ग्राम से एक ग्राम सोना संगृहित कर राम मंदिर रथ के सारथी को सौंपेगा.

उन्होंने कहा कि सारथी रथ के साथ एक ग्राम (गांव) से एक ग्राम (वजन), सोना चला राम के नाम का उदघोष करते हुए आगे बढ़ेगा. संतों ने शंकराचार्य जी द्वारा प्रस्तुत स्वर्णजटित बाल मंदिर के निर्माण के विचार का अभिनंदन किया है. उन्होंने बताया कि स्वर्ण संग्रह हो जाने पर हर प्रदेश से राम मंदिर रथ अपने सारथी के नेतृत्व में प्रयाग के मनकामेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और फिर वहां से अयोध्या के लिए रवाना होंगे. इसके लिए 37 प्रदेशों के राम मंदिर सारथी नियुक्त किए जा चुके हैं.

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यामाघ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज