लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कोर्ट में कहा- मुझे चुनाव लड़ने की कानूनन मनाही नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 24, 2019 08:23 IST

विशेष 'एनआईए' अदालत के न्यायाधीश विनोद पडालकर के समक्ष फिलहाल इस विस्फोट में जख्मी हुए लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. साध्वी प्रज्ञा की जमानत मंजूर करते समय मामले में रोज उपस्थित रहने की शर्त लगाई गई है.

Open in App

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई की विशेष अदालत में कहा कि आपराधिक मामले में आरोपी रहे व्यक्ति को चुनाव लड़ने की मनाही नहीं है, जिसके चलते उन्हें आरोपी होने के बावजूद चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता. बीमारी की वजह से जमानत पर रिहा हुईं साध्वी वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी है.विशेष 'एनआईए' अदालत के न्यायाधीश विनोद पडालकर के समक्ष फिलहाल इस विस्फोट में जख्मी हुए लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. साध्वी प्रज्ञा की जमानत मंजूर करते समय मामले में रोज उपस्थित रहने की शर्त लगाई गई है.मालेगांव विस्फोट में मारे गए सैयद अजहर नामक युवक के पिता निसार अहमद सैयद बिलाल ने अपने आवेदन में कहा है कि साध्वी ने गंभीर बीमारी के कारण बिना किसी की मदद के चलने में भी तकलीफ की बात कहकर जमानत ली थी, लेकिन वह तेज धूप में चुनाव प्रचार कर रही हैं.जमानत रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी प्रलंबित है. इसलिए साध्वी को अदालत में उपस्थित रहने को कहा जाए. इसके जवाब में साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा है कि इस आवेदन में कोई दम नहीं है. उन्होंने इसे खारिज किए जाने की अपील की.साध्वी ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व कानून के अनुसार आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने पर जिन्हें सजा हुई हो ऐसे व्यक्ति को ही चुनाव लड़ने की मनाही है.प्रलंबित मामले के आरोपी पर यह लागू नहीं होता.

साध्वी ने कहा कि वह केवल आरोपी है इसलिए चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता. एनआईए ने अपने हाथ खींचे: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका पर एनआईए ने खुद को अलग कर लिया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि यह उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर का मामला और इसे चुनाव आयोग देखेगा.

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमुंबईमहाराष्ट्रभोपाललोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज