लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने कहा- युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती, सरकार करेगी हर संभव प्रयास

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 31, 2019 19:04 IST

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कॉलेज में आकर खुशी हुई। काफी पुराना कॉलेज और 4 हजार विद्यार्थियों को देखते हुए कॉलेज के हालात सुधारना जरूरी है। कॉलेज के हालात सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Open in App

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती हैं, राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। पायलट गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के पश्चात आयोजित  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कॉलेज में आकर खुशी हुई। काफी पुराना कॉलेज और 4 हजार विद्यार्थियों को देखते हुए कॉलेज के हालात सुधारना जरूरी है। कॉलेज के हालात सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों की मांग को देखते हुए कॉलेज की लाइब्रेरी तत्काल खुलवाने के निर्देश प्राधानाचार्य बीआर मीणा को देते हुए आश्वस्त किया कि लाइब्रेरी स्टॉफ की नियुक्ति जल्दी कर दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने का प्रयास करेगी, ताकि पढे़ लिखे युवाओं को हाथ में डिग्रिया लेकर रोजगार की तलाश में घूमना ना पड़े। वहीं, पाठ्यक्रम संचालित करने की कोशिश की जाएगी, जिनकी रोजगार क्षेत्रों में अधिक मांग हो। उन्होने कॉलेज की समस्याओं और छात्र संघ की मांगे पूरे करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवाई विधायक प्रशांत बैरवा ने भी कॉलेज की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया। कॉलेज की ओर से सभी अतिथियों को भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य मीणा ने अपने स्वागत भाषण में कॉलेज की समस्याओं का जिक्र किया, जबकि छात्रसंघ अध्यक्ष श्री प्यारेलाल ने छात्रसंघ की विभिन्न मांगों को रखा।

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज