लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश से पंबा पहुंची दस युवतियों को नहीं मिली सबरीमला जाने की इजाजत

By भाषा | Updated: November 16, 2019 22:36 IST

पिछले साल राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के 28 सितंबर 2018 के निर्णय को लागू करने का फैसला लिया था जिसमें मंदिर में सभी आयु की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपंबा बेस कैंप सबरीमला के नीचे मंदिर से पांच किलोमीटर दूर स्थित है। भगवान अयप्पा मंदिर को दो महीने तक चलने वाले उत्सव के लिए शाम को खोला गया है।

भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा के लिए शनिवार को आंध्र प्रदेश से पंबा पहुंची दस युवतियों को वापस भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। दस से 50 वर्ष आयुवर्ग की महिलाएं विजयवाड़ा से आए समूह की सदस्य थीं। पुलिस ने कहा, “पंबा पहुंचने के बाद पुलिस ने उनके पहचान पत्र की जांच में पाया कि वे प्रतिबंधित आयु वर्ग से थी। उन्हें सबरीमला की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। वे आगे नहीं गयीं।”

पंबा बेस कैंप सबरीमला के नीचे मंदिर से पांच किलोमीटर दूर स्थित है। भगवान अयप्पा मंदिर को दो महीने तक चलने वाले उत्सव के लिए शाम को खोला गया है।

पिछले साल राज्य सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के 28 सितंबर 2018 के निर्णय को लागू करने का फैसला लिया था जिसमें मंदिर में सभी आयु की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी गयी थी।

इसका बड़े स्तर पर विरोध किया गया था। इस साल अदालत ने अपने निर्णय पर रोक नहीं लगायी है और मामला बड़ी पीठ को सौंपने का निर्णय लिया है।

देवस्वओम बोर्ड मंत्री ने साफ़ कहा है कि मंदिर आंदोलन का स्थान नहीं है और सरकार उन महिलाओं को प्रोत्साहित नहीं करेगी जो प्रसिद्धि पाने के लिए मंदिर के भीतर जाना चाहती हैं। 

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज