लाइव न्यूज़ :

भारत-रूस संबंधों पर बोले एस जयशंकर- "हमें इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए कि..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 15:59 IST

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि देश की राजनयिक गतिविधियों में भारतीय लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने बताया कि विदेश नीति के फैसले हमारे दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के बाद रूस के साथ भारत के व्यापार में वृद्धि देखी गई है।उन्होंने कहा कि रूस का मुख्य आर्थिक साझेदार पश्चिमी देश थे।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन संघर्ष के बाद रूस के साथ भारत के व्यापार में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की राजनयिक गतिविधियों में भारतीय लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जयशंकर नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में युवाओं के साथ बातचीत कर रहे थे।

पश्चिम के साथ रूस के व्यापारिक संबंधों में बड़े बदलाव के बारे में बताते हुए विदेश मंत्री ने कहा, "रूस का मुख्य आर्थिक साझेदार पश्चिमी देश थे। यूक्रेन संघर्ष के बाद वह रास्ता बंद कर दिया गया। रूस अब एशिया की ओर अधिक रुख कर रहा है। यूक्रेन संघर्ष से पहले हमारा व्यापार लगभग 12-14 बिलियन डॉलर था, पिछले साल हमारा व्यापार 40 बिलियन डॉलर था।"

डॉ जयशंकर ने समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कहा, "तो आप देखेंगे कि एशियाई अर्थव्यवस्थाएं भागीदार बन जाएंगी। मुझे लगता है कि हमें इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए कि वे दूसरे देशों के साथ क्या कर रहे हैं। हमें रूस के साथ अपने संबंध जारी रखने चाहिए और देखना चाहिए कि भारतीय लोगों के हितों की सर्वोत्तम सेवा कैसे की जाती है।"

जयशंकर ने बताया कि विदेश नीति के फैसले हमारे दैनिक जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। 

उन्होंने कहा, "अच्छी विदेश नीति के बिना, पेट्रोल की कीमत बहुत अधिक होगी, खाना पकाने के तेल की कीमत बहुत अधिक होगी, आपके द्वारा खरीदा जाने वाला अगला आईफोन (कीमत) बहुत अधिक होगा।" यूक्रेन पर मॉस्को के हमले को लेकर पश्चिम द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात करने के अपने फैसले का मजबूती से बचाव किया है।

भारत ने रूस से तेल आयात करना जारी क्यों रखा है, इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2,000 डॉलर है और यह सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व और नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने लोगों को सबसे अच्छा सौदा दिलाए। 

रूस से तेल खरीदना जारी रखने के भारत के फैसले पर यूरोप की अस्वीकृति पर निशाना साधते हुए उन्होंने दिसंबर में बताया था कि यूरोपीय संघ ने भारत की तुलना में रूस से बहुत अधिक तेल और गैस का आयात किया था।

टॅग्स :S Jaishankarयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादRussia-Ukraine crisis
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज