लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन संकट: जितनी जगह में नवीन का शव विमान में आएगा, उतनी में 10 जिंदा लोगों को लाया जा सकता है- बोले बीजेपी विधायक अरविंद बेल्लाड

By आजाद खान | Updated: March 7, 2022 16:21 IST

पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने पर अरविंद बेल्लाड ने कहा कि उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद ही शव को वापस लाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक अरविंद बेल्लाड ने एक बेतुकी बयान दिया है।उन्होंने मृतक छात्र नवीन शेखरप्पा की लाश को वापस लाने को लेकर एक बयान दिया है। नवीन का पार्थिव शरीर अभी भी खारकीव के एक शवगृह में रखा हुआ है।

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन जंग के दौरान जान गवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के शव को भारत वापस लाने पर भाजपा नेता ने बेतुका बयान दिया है। उनके बयान की हर जगह आलोचना हो रही है। आपको बता दें एक तरफ जहां हर रोज भारतीयों को यूक्रेन से लाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कई दिनों से इंतेजार कर रहे नवीन के माता पिता को अभी तक उनके बेटे के शव को भारत नहीं लाया गया है और ना ही उन्हें सौपा गया है। शव को भारत लाने पर कर्नाटक में बीजेपी विधायक अरविंद बेल्लाड ने कहा है कि जितनी जगह में शव आएगा, उतनी जगह में 10-12 लोगों को लाया जा सकेगा। नवीन के माता पिता ने केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई है। 

क्या कहा विधायक अरविंद बेल्लाड

कर्नाटक में बीजेपी विधायक अरविंद बेल्लाड ने शव को वापस लाने पर बोलते हुए कहा, 'ऐसी स्थिति में जब जीवित लोगों को लाना मुश्किल साबित हो रहा है तब शव लाना और भी मुश्किल होगा क्योंकि यह अधिक जगह घेरेगा। इनती जगह में 10 से 12 लोगों को लाया जा सकता है।' उन्होंने आगे कहा, यह एक युद्ध क्षेत्र है। आप सभी चैनलों के माध्यम से जमीनी हालात को टेलीविजन पर देख रहे हैं। पार्थिव शरीर को उड़ान सेवाएं शुरू होने के बाद लाया जाएगा।'

क्या हुआ था नवीन के साथ

आपको बता दें कि कर्नाटक के हावेरी जिले के चालगेरी के रहने वाले 22 वर्षीय नवीन खारकीव अपने साथियों के साथ एक बंकर में छुपा हुआ था। इस बीच जब वह खाने के सामान और पैसे बदलने के लिए बाहर निकला था तो गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पार्थिव शरीर को खारकीव के एक शवगृह में रखा गया है। कई दिनों से नवीन के माता-पिता केंद्र सरकार से यह आग्रह कर रहे हैं कि उनके बेटे की लाश को वापस लाया जाए ताकि वे उसका अंतिम संस्कार कर सके। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनकर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह