लाइव न्यूज़ :

भारत के एयर डिफेंस को मिलेगी मजबूती, रूस ने शुरू की S-400 मिसाइल की डिलीवरी, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2021 06:52 IST

रूस ने भारत को S-400 मिसाइल सिस्टम की सप्लाई शुरू कर दी है। सतह से हवा में मार करने वाली S-400 मिसाइल सिस्टम के लिए भारत ने 2018 में समझौता किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने भारत को S-400 मिसाइल सिस्टम की सप्लाई शुरू की, रूसी अधिकारी ने की पुष्टि।S-400 मिसाइल सिस्टम की पांच इकाई को 2018 में भारत ने 5 अरब डॉलर में खरीदने का समझौता किया था। अमेरिका ने इस रूस से मिसाइल खरीद पर ऐतराज जताया था, दी थी प्रतिबंध लगाने की धमकी।

नई दिल्ली: भारत के वायु क्षेत्र में रक्षा कवच को और मजबूती मिलने वाली है। दरअसल रूस ने भारत को बहुप्रतीक्षित S-400 मिसाइल सिस्टम की सप्लाई शुरू कर दी है। रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, रूस की ‘फेडेरल सर्विस फॉर मिलिटरी टेक्निकल को-ऑपरेशन’ (एफएसएमटीसी) के निदेशक दमित्री शुगाएव ने स्पूतनिक न्यूज से कहा कि योजना के अनुसार आपूर्ति की जा रही है।

सतह से हवा में मार करने वाली S-400 मिसाइल सिस्टम की पांच इकाई को अक्टूबर 2018 में भारत ने 5 अरब डॉलर में खरीदने का समझौता किया था। हालांकि इस पर अमेरिका ने ऐतराज जताया था। अमेरिका के तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी थी कि समझौते पर आगे बढ़ने पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है। 

एस-400 में 400 किमी तक मार करने की क्षमता

भारत ने लगभग 80 करोड़ डॉलर के भुगतान की पहली किस्त 2019 में जारी की थी। एस-400 को रूस की सबसे उन्नत लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है। इसमें 400 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता है।

ये मिसाइल सिस्टम रॉकेट, मिसाइल, क्रूज मिसाइल और यहां तक कि एयरक्राफ्ट से भी हवाई सुरक्षा देने का माद्दा रखता है। इस तरह का मिसाइल सिस्टम चीन के पास पहले से ही है। चीन ने इसे एलएसी पर भी लगा रखा है।

इस मिसाइल प्रणाली की खरीद को लेकर तुर्की पर अमेरिकी कई प्रतिबंध लगा चुका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही हैं कि भारत पर भी अमेरिका इसी तरह के कुछ अंकुश लगा सकता है। हालांकि, पिछले महीने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा था कि डील के मुताबिक पहला S-400 यूनिट इसी साल सेना में शामिल कर लिया जाएगा।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सरूसअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह