लाइव न्यूज़ :

रुचि सोया का ऋणः एसबीआई ने किसके कहने पर 933 करोड़ गंवाया, जानें क्या है पूरा मामला

By शीलेष शर्मा | Updated: June 30, 2021 20:51 IST

कंपनी ने 12 हजार 146 करोड़ रुपए का ऋण अलग-अलग बैंकों से लिया था, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई के नाम प्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसबीआई का सबसे ज्यादा, 1,816 करोड़ का एक्सपोजर था उसमें और भी कई बैंक थे। नतीजा पतंजलि को रुचि सोया खरीदने का मौका मिल गया। पतंजलि ने 3,250 करोड़ का बैंकों से ऋण लिया, जिसमें एसबीआई भी शामिल थी।

नई दिल्लीः रुचि सोया के बैंक ऋणों को एकमुश्त भुगतान समाधान करने  के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर कौन और क्यों दबाव बना रहा था, जिसके कारण बैंक ने 1816 करोड़ के ऋण को मात्र 883 करोड़ लेकर एकमुश्त समाधान कर डाला।

इतना ही नहीं  इस कंपनी ने 12 हजार 146 करोड़ रुपए का ऋण अलग-अलग बैंकों से लिया था, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई के नाम प्रमुख हैं। एसबीआई का सबसे ज्यादा, 1,816 करोड़ का एक्सपोजर था उसमें और भी कई बैंक थे।

जब सेटलमेंट की बात आई, तो सेटलमेंट के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ने सेटलमेंट के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ 883 करोड़ रुचि सोया से वापस ले पाया। उजागर हुए तथ्य बताते हैं कि सैटिलमेंट होते ही रुचि सोया ने कंपनी दिवालिया घोषित कर दी उसके बाद, बोली लगी, दो बिडर आए।

पतंजलि और वूलमार्क अडानी। यहीं से खेल की शुरुआत हुयी। अडानी समूह ने अपनी बोली वापस ले ली। नतीजा पतंजलि को रुचि सोया खरीदने का मौका मिल गया। पतंजलि ने 3,250 करोड़ का बैंकों से ऋण लिया, जिसमें एसबीआई भी शामिल थी। कांग्रेस अब पूछ रही है कि स्टेट बैंक ने रुचि सोया के ऋण समाधान में करोड़ों का नुकसान उठाया ,मालिक बदलते ही फिर करोड़ों का ऋण कैसे दे दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के वयान का उल्लेख करते हुये पूछा कि मोदी सरकार बाबा पर मेहरबान क्यों ,डूबी हुई कंपनी को खरीदने के लिए, जिसके डूबने में एसबीआई का भी पैसा डूबा, उस कंपनी को खरीदने के लिए एसबीआई और पैसा देने के लिए कैसे तैयार हुयी। उन्होंने पूरे मामले की जाँच कराये जाने की मांग की। 

टॅग्स :कांग्रेसबाबा रामदेवपतंजलि आयुर्वेदगौतम अदाणीमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज