लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः राहुल गांधी आज होंगे भिवंडी अदालत में पेश, RSS ने ठोका मानहानि का केस   

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 08:39 IST

राहुल गांधी की ओर से पेश भिवंडी के फौजदारी वकील नारायण अय्यर के अनुसार, अदालत 2014 के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय कर सकती है।

Open in App

मुबंई, 12 जूनः महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की कथित 'संलिप्तता' के आरोप से जुड़े अदालती मामले में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के भिवंडी में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होंगे। इसके लिए वह सुबह ही मुबंई पहुंच गए हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पार्टी के नेता संजय निरूपम ने मुलाकात की।  

राहुल गांधी की ओर से पेश भिवंडी के फौजदारी वकील नारायण अय्यर के अनुसार, अदालत 2014 के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय कर सकती है। मानहानि मामला छह मार्च 2014 को एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के कथित बयान से जुड़ा है, जिसमें आरएसएस को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ा गया था। 

पिछले सप्ताह मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कहा था कि राहुल गांधी दिन में करीब 11 बजे यहां पास की भिवंडी अदालत में पेश होंगे। दो मई को अदालत ने गांधी से 12 जून को उसके सामने पेश होने को कहा था। आरएसएस के एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने यह मामला दर्ज कराया था। 

इधर, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के बाद मुंबई में पार्टी से जुड़े कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जहां वे आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बना सकते हैं।

ऐसी भी खबरें हैं कि गांधी राकांपा नेता शरद पवार से भी मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव और पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश ने इससे इनकार किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आधिकारिक कार्यक्रम में पवार से मुलाकात शामिल नहीं है। कांग्रेस की ओर से गांधी केमहाराष्ट्र दौरे को लेकर जो ब्योरा जारी किया गया है उसके मुताबिक वह सुबह 11 बजे भिवंडी की अदालत पहुंचेंगे। 

गांधी शाम चार बजे मुंबई के गोरेगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के नगर सेवकों से संवाद करेंगे।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसमहाराष्ट्रआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह