लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए RSS ने की अपील, कहा- मदद करें देशवासी, दक्षिणी राज्य तबाही की कगार पर है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 19, 2018 20:45 IST

केरल में पिछले 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ा के चपेट में है। अभी तक बाढ़ और बारिश से 357 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब साढ़े तीन लाख लोग जल-प्लावन की वजह से बेघर हो चुके हैं।

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आज देशवासियों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित केरल के लोगों को हरसंभव सहायता दें। संगठन ने कहा कि दक्षिणी राज्य तबाही के कगार पर है।

केरल के अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति का सामना करने की बात करते हुए आरएसएस के संयुक्त महासचिव सुरेश सोनी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के लोगों से अपील करता है कि वे इस संकट की घड़ी में केरल के साथ खड़े हों और पीड़ितों को हरसंभव सहायता दें।’’ 

वक्तव्य में उन्होंने कहा कि लाखों लोग राज्यभर में फंसे हुए हैं और केरल तबाही के कगार पर है।

सोनी ने कहा कि बाधाओं के बावजूद सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को बचाने और उन्हें राहत प्रदान करने के लिये युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ता और संघ से संबद्ध सेवा भारती के स्वयंसेवक और कई अन्य संगठन राहत एवं बचाव अभियान में योगदान दे रहे हैं।

आरएसएस नेता ने कहा कि उनकी समय पर कार्रवाई और सेवा प्रशंसनीय है।

केरल में पिछले 100 साल की सबसे बड़ी बाढ़ा के चपेट में है। अभी तक बाढ़ और बारिश से 357 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब साढ़े तीन लाख लोग जल-प्लावन की वजह से बेघर हो चुके हैं।

भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें राज्य में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केंद्र सरकार ने राज्य को 600 करोड़ रुपये की आर्थिक की घोषणा की है।

वहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छ्त्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने भी केरल को आर्थिक मदद भेजी है।

केरल के मुख्यमंत्री ने आपदा कोष में मदद करने की अपील की है।

टॅग्स :केरल बाढ़आरएसएसपिनाराई विजयनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह