लाइव न्यूज़ :

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले हर किसान के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद दी जाए: मोइली

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को उन किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करनी चाहिए, जिनकी कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मौत हो गई थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोइली ने एक बयान में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की मांग के आगे झुकना पड़ा।

उन्होंने सवााल किया कि पिछले एक साल से लाखों किसानों की जीविका प्रभावित होने और कई लोगों की जान जाने पर जवाब कौन देगा?

मोइली ने कहा कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले हर किसान के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद दी जाए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि संसद के आगामी सत्र में इसके लिए समुचित विधायी उपाय किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज