लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Railway Exam Update: रेलवे में 1.4 लाख वैकेंसी के लिए आए हैं 2.40 करोड़ आवेदन, 15 दिसंबर से परीक्षा

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2020 09:06 IST

RRB NTPC Exam Update: आरआरबी भारतीय रेलवे में निकली 1.4 लाख पदों पर वैकेंसी के लिए परीक्षाओं का आयोजन 15 दिसंबर से करने जा रहा है। इसके लिए 2.40 करोड़ उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय रेलवे में तीन वर्गों में 1.4 लाख पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षाभर्ती के लिए परीक्षा 15 दिसंबर, 2020 से शुरू हो रही है, कोविड-19 के गाइडलाइन का होगा पालन

भारतीय रेलवे में निकली 1.4 लाख पदों पर वैकेंसी के लिए करीब 2.40 करोड़ उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। ये जानकारी भारतीय रेलवे की ओर से दी गई है। रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'आरआरबी ने भर्ती से जुड़े तीन नोटिफिकेशन (CEN). CEN 01/2019 (NTPC categories), CEN 03/2019 जारी किए थे। ये नोटिफिकेशन विभिन्न वर्गों में 1.4 लाख पदों पर भर्तियों के लिए थे। इसके लिए 2.40 करोड़ उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है।'

रेलवे मंत्रालय ने ये भी साफ किया कि उसने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Computer-based test, CBT) के लिए पर्याप्त तैयारियां की हैं। CBT के पहले चरण की शुरुआत 15 दिसंबर, 2020 से हो रही है। परीक्षा की तारीखों को लेकर रेलवे की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई थी। रेलवे के अनुसार आरआरबी की ओर से अगले कुछ दिनों में परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि रेलवे ने तीन प्रकार की पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ये पद हैं- गैर-तकनीकी पॉपुलर कैटेगरी, NTPC (गार्ड, क्लर्क आदि), पृथक और मंत्रिस्तरीय व लेवेल 1 (ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन आदि)।

नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) में 35,208 पदों पर वैकेंसी है। इस वर्ग में गार्ड, कार्यालय क्लर्क, वाणिज्यिक क्लर्क आदि आते हैं। पृथक और मिनिस्ट्रियल कैटेगरी में 1,663 पद हैं जबकि लेवल-वन वैकेंसियों के लिए 1,03,769 पदों पर अनुरक्षक और पॉइंटमैन की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाले गए थे।

इन आवेदनों की स्क्रूटनी पहले ही पूरी हो गई थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण परीक्षा आयोजित नहीं कराई जा सकी थी। बहरहाल, अब परीक्षा के लिए कोविड-19 को देखते हुए तमाम मानक तैयार किए जा रहे हैं।

इनमें सोशल डिस्टेंसिंग सहित सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए जाएंगे ताकि उम्मीदवार बिना किसी खतरे के परीक्षा दे सकें।  उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को देखते हुए एग्जाम सेंटर्स भी बढ़ाए जाएंगे। जल्द ही एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। 

टॅग्स :भारतीय रेलसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील