लाइव न्यूज़ :

आरआरबी एनटीपीसी विरोध: जांच में आरोपी पाए जाने पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर होगी कार्रवाई, रेलवे ने कहा- एफआईआर के आधार नहीं होगी कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: February 5, 2022 08:14 IST

रेलवे ने एनटीपीसी और ‘लेवल-1’ की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों से संपर्क साधना शुरू किया है और बृहस्पतिवार को उसने करीब दो लाख विद्यार्थियों से संपर्क किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ जांच में आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।प्रदर्शन में शामिल छात्रों पर एफआईआर के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी।रेलवे ने बृहस्पतिवार को करीब दो लाख विद्यार्थियों से संपर्क किया।

पटना: आरआरबी-एनटीपीसी भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर उग्र विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ जांच में आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बिहार के पटना स्थित पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी।

कुमार ने कहा कि रेलवे भर्ती को लेकर कमेटी छात्रों से मिलकर उनकी शिकायत और परेशानियों सुन रही है। जो छात्र प्रदर्शन में शामिल थे उन पर एफआईआर के आधार पर कार्रवाई नहीं होगी बल्कि जांच में आरोपी पाए जाने वाले छात्रों पर ही कार्रवाई होगी।

बता दें कि, रेलवे ने एनटीपीसी और ‘लेवल-1’ की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे अभ्यर्थियों से संपर्क साधना शुरू किया है और बृहस्पतिवार को उसने करीब दो लाख विद्यार्थियों से संपर्क किया।

रेलवे बोर्ड की 2021 की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी परीक्षा के विरूद्ध बिहार एवं उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन किया गया था। रेलवे को प्रदर्शन के चलते परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी और उसने शिकायतों पर गौर करने के लिए एक समिति बनायी। 

बृहस्पतिवार को रेलवे ने कहा कि उसे वेब कार्यक्रमों इरोम्स डॉट कॉम/ आउटरीच पर 1,40,440 शिकायतें मिली हैं जबकि ई-मेल से 46,980 शिकायतें मिली हैं। 

उसने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अलग अलग मंडलों में करीब 9,861 शिविर लगाये गये जिनमें व्यक्तिगत संवाद/ ईमेल एवं प्रतिवेदन प्राप्त कये गये। 16 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज करायी जा सकती हैं। समिति इन शिकायतों की पड़ताल करने के बाद चार मार्च को अपनी सिफारिशें सौंपेगी।

टॅग्स :Railwaysउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार