लाइव न्यूज़ :

RRB Exam 2020: रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 तारीख से होंगे जारी, जानिए आरआरबी एनटीपीसी, लेवल-1 और ग्रुप डी परीक्षाओं के भी अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: December 2, 2020 10:58 IST

RRB Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हो रही हैं। सबसे पहले रेलवे की मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड वर्ग में भर्ती की परीक्षा होगी। इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी, लेवल-1 और आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा से जुड़े शेड्यूल जारी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे की मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी में भर्ती की परीक्षा 15 दिसंबर से होगीएडमिट कार्ड, परीक्षा के लिए निर्धारित शहरों आदि की जानकारी 5 दिसंबर से जारी की जाएगीआरआरबी एनटीपीसी, लेवल-1 और आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के शेड्यूल 23 दिसंबर के बाद आ सकते हैं

RRB Exam 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की शुरुआत 15 दिसंबर, 2020 से होने जा रही है। इन परिक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा के लिए निर्धारित शहरों के डिटेल्स आदि 5 दिसंबर से जारी होने शुरू हो जाएंगे। रेलवे की मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड वर्ग में भर्ती की परीक्षा 15 दिसंबर से होनी है।

वहीं, आरआरबी एनटीपीसी, लेवल-1 और आरआरबी ग्रुप डी (NTPC and Group D) की परीक्षा को लेकर भी अहम अपडेट है। इन पदों के लिए करोड़ो अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

हालांकि इन परीक्षाओं का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने यानी दिसंबर के आखिर तक  एनटीपीसी और ग्रुप डी से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा।

दरअसल, रेलवे की आरआरबी एनटीपीसी, मिनिस्ट्रियल और आरआरबी ग्रुप डी के 1.40 लाख पदों के लिए हुई आवेदन प्रक्रिया में पूरे देश से करीब 2.40 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा 23 नवंबर को खत्म हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनटीपीसी परीक्षा 23 दिसंबर के बाद ही होगी। हालांकि इसी महीने परीक्षा शेड्यूल को जरूर जारी किया जा सकता है।

मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड भर्ती परीक्षा 15 से 23 दिसंबर तक

इस परीक्षा में कोविड-19 से जुड़े सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाना है। परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 5 दिसंबर को परीक्षा की तारीख, शहर और एससी, एसटी उम्मीदवारों के ट्रेवलिंग अथॉरिटी के लिंक को एक्टिव किया जाएगा। 

उम्मीदवार 5 दिसंबर से आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। रेलवे की भर्ती परीक्षा के तहत 1663 मिनिस्ट्रियल पदों को भरा जाना है।

वहीं, आरआरबी एनटीपीसी के 35208 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 1.2 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। ग्रुप डी के 103769 पदों पर भर्ती के लिए 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

टॅग्स :रेलवे भर्ती बोर्डरेलवे ग्रुप डीभारतीय रेलसरकारी नौकरीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?