लाइव न्यूज़ :

पत्नी सोनिया सिंह के चुनाव लड़ने पर आरपीएन सिंह ने दिया जवाब, पति के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होते ही NDTV एंकर होने लगीं ट्रेंड

By विनीत कुमार | Updated: January 25, 2022 16:18 IST

सोनिया सिंह मंगलवार को कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजनेता आरपीएन सिंह की पत्नी और एनडीटीवी में एंकर और एडिटोरियल डायरेक्टर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआरपीएन सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए, पत्नी एनडीटीवी में हैं पत्रकार।आरपीएन सिंह की पत्नी एनडीटीवी में एंकर और एडिटोरियल डायरेक्टर हैं, आरपीएन के भाजपा में जाने के साथ ही पत्नी का नाम ट्रेंड करने लगा।अटकलें ये भी लग रही हैं कि सोनिया सिंह को पडरौना से चुनावी टिकट मिल सकता है।

नई दिल्ली: यूपी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मंगलवार को लगा जब आरपीएन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके भाजपा में शामिल होते ही एनडीटीवी चैनल में काम करने वालीं उनकी पत्नी और पेशे से पत्रकार सोनिया सिंह का नाम भी चर्चा में आ गया।

ट्विटर पर भी सोनिया सिंह और एनडीटीवी काफी देर तक ट्रेंड करते रहे। अटकलें ये भी लगाई जाने लगी कि सोनिया सिंह पत्रकार का पेशा छोड़ चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। उन्हें पडरौना से टिकट मिल सकता है। इस पूरी चर्चा के बीच आरपीएन सिंह का जवाब आ गया है।

सोनिया सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलों पर आरपीएन सिंह का जवाब

भाजपा में शामिल होने के बाद पत्नी सोनिया सिंह को लेकर जारी अटकलों पर आरपीएन सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'केवल मैं राजनीति में हूं। मैं वही करूंगा जो पार्टी मुझसे करने को कहेगी।'

वहीं कांग्रस छोड़ने पर आरपीएन सिंह ने कहा, 'मैंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा है कि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं रह गई है, जहां मैं काम करता था। वहां अब वही विचारधार नहीं रह गई है। मैं अब इस संबंध में और कुछ नहीं कहना चाहता हूं।'

बताते चलें कि आरपीएन सिंह के भी कुशीनगर के पडरौना से चुनाव में उतरने की अटकलें हैं। आरपीएन सिंह का भाजपा में आना कुछ जानकार स्वामी प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी को जवाब के तौर पर देख रहे हैं।

मौर्य हाल में सपा में शामिल हुए थे। वे भी पडरौना से चुनाव लड़ते हैं और मौजूदा विधायक हैं। आरपीएन सिंह तीन बार (1996, 2002 और 2007) पडरौना से विधायक रहे हैं। वह 2009 में सांसद के रूप में कुशीनगर से चुने गए थे लेकिन 2014 में उन्हें हार मिली थी। 

वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य को पिछले दो विधानसभा चुनाव में पडरौना सीट से जीत हासिल हुई। पहले वे बसपा उम्मीदवार और फिर भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पडरौना से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। बताते चलें कि आरपीएन सिंह ओबीसी सैंथवार-कुर्मी से आते हैं और पूर्वांचल में इस जाति की अच्छी-खासी तादाद है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसNDTV
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल