लाइव न्यूज़ :

रोहिंग्या अल्पसंख्यकों को लगाया जाएगा कोविड-19 का टीका: म्यांमार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:45 IST

Open in App

बैंकॉक (थाईलैंड), 27 अगस्त (एपी) म्यांमार की सैन्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि देश के उत्पीड़ित रोहिंग्या जातीय समूह के सदस्यों को कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे। मुस्लिम अल्पसंख्यकों को 2017 में एक उग्र उग्रवाद विरोधी अभियान में निशाना बनाया गया, जिसे नस्लीय नरसंहार बताया गया था। रोहिंग्या व्यापक भेदभाव का सामना करते हैं और अधिकांश को नागरिकता और अन्य बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा जाता है। सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने राजधानी नेपीता में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की, जहां उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी इस साल देश की 50 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप का सामना कर रहे म्यांमार में हालांकि पिछले महीने में दैनिक मामलों और मौत की संख्या में गिरावट आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,635 मामलों की पुष्टि की है। महामारी शुरू होने के बाद से कुल 3,83,514 मामले आ चुके हैं। 113 नई मौतें होने से कुल मृतक संख्या 14,850 हो गई है। वैश्विक आंकड़ों को संकलित करने वाली वेबसाइट "आवर वर्ल्ड इन डेटा" के अनुसार, देश के 5.4 करोड़ लोगों में से लगभग 8.2 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व8 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हुए थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्वVIDEO: थाईलैंड के स्कूल में बंदूकधारी ने की फायरिंग, टीचरों और स्टूडेंट्स को बनाया बंधक, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज