'यौन आनंद' के लिए व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट में डाल लिए 11 'पीनस रिंग', हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, थाइलैंड की है घटना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 17, 2024 05:34 PM2024-03-17T17:34:46+5:302024-03-17T17:36:32+5:30

डॉक्टर्स को 11 'पीनस रिंग' काटने के लिए मजबूर होना पड़ा। शुक्र है कि ऑपरेशन सफल रहा और मरीज को बैंकॉक, थाईलैंड के अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

man in Thailand Puts 11 Rings on His Penis For Sexual Pleasure Rushed to Hospital | 'यौन आनंद' के लिए व्यक्ति ने प्राइवेट पार्ट में डाल लिए 11 'पीनस रिंग', हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, थाइलैंड की है घटना

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlights "यौन आनंद" के लिए अपने लिंग में 11 'पीनस रिंग' डाल लिएथाइलैंड की है घटना हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया

बैंकॉक:  एक चौंकाने वाली घटना में, थाईलैंड में एक व्यक्ति ने "यौन आनंद" के लिए अपने लिंग में 11 'पीनस रिंग' डाल लिए जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।इस हरकत के बाद उस आदमी का लिंग खतरनाक रूप से सूज गया और जख्मी हो गया। व्यक्ति बेहोश भी हो गया। चिकित्सकों को धातु को काटने में काफी संघर्ष करना पड़ा।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक उस व्यक्ति को बैंकॉक में डॉक्टरों को अपनी दिक्कत समझाने में परेशानी हुई। डॉक्टर्स को 11 'पीनस रिंग' काटने के लिए मजबूर होना पड़ा।  शुक्र है कि ऑपरेशन सफल रहा और मरीज को बैंकॉक, थाईलैंड के अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।  हालाँकि इसका मकसद स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति ऐसी गंभीर अवस्था में कैसे पहुंचा।

बता दें कि  'पीनस रिंग' का उपयोग आम तौर पर एकल यौन क्रिया के दौरान आनंद बढ़ाने के लिए किया जाता है। मरीज ने डॉक्टरों को बताया कि उसने 13 मार्च को बैंकॉक में अपने घर पर 'यौन सुख बढ़ाने' की उम्मीद में एक हार्डवेयर स्टॉल से सामान खरीदा था।  उसने तब तक इंतजार किया जब तक वह अकेला नहीं था। अकेल होने पर उसने बिना सोचे समझे इन रिंग्स का इस्तेमाल कर लिया और खुद को मुसीबत में जाल लिया। जब व्यक्ति का लिंग पूरे तनाव पर था तब धातु के सामान ने उसके लिंग को दर्दनाक रूप से जकड़ लिया। इसके बाद सूजन बढ़ने से वह लिंग पर ही जकड़ गए।  सूजन बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि "यौन आनंद" के लिए प्रयोग में लाई जाने वालीं धातु की अंगूठियां खतरनाक हो सकती हैं।  अगर बहुत लंबे समय तक पहना जाए तो प्रियापिज़्म का कारण बन सकता है। प्रियापिज़्म एक विकार है जहां लिंग बिना किसी उत्तेजना के निरंतर कठोर स्थिति बनाए रखता है। इस स्थिति के परिणामस्वरूप लिंग को स्थाई क्षति हो सकती है। 

Web Title: man in Thailand Puts 11 Rings on His Penis For Sexual Pleasure Rushed to Hospital

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे