Women's Asia Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच 21 जुलाई को महामुकाबला, एशिया कप शेयडूल जारी

Women's Asia Cup 2024: प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 28 जुलाई को होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2024 04:26 PM2024-03-27T16:26:00+5:302024-03-27T16:29:45+5:30

Women's Asia Cup 2024 Big match India vs Pakistan on July 21 schedule released Dambulla in Sri Lanka from July 19-28 | Women's Asia Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच 21 जुलाई को महामुकाबला, एशिया कप शेयडूल जारी

file photo

googleNewsNext
Highlightsआठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा।श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया को ग्रुप बी में रखा गया है।भारत, चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के साथ रखा गया है।

Women's Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 19 जुलाई से श्रीलंका के दाम्बुला में होने जा रहा है। भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान के साथ है। 21 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा। एशिया कप 19-28 जुलाई होगा। गत चैम्पियन भारत को 19 जुलाई से श्रीलंका के दाम्बुला में होने वाली महिलाओं की एशिया कप टी20 चैम्पियनशिप के ग्रुप ए में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और नेपाल के साथ रखा गया है। नौ दिन के इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलेंगे। आठ टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मलेशिया को ग्रुप बी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 26 जुलाई को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 28 जुलाई को होगा।

एशिया कप शेयडूलः

19 जुलाई: पाकिस्तान बनाम नेपाल

19 जुलाई: भारत बनाम यूएई

20 जुलाई: मलेशिया बनाम थाईलैंड

20 जुलाई: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

21 जुलाई: नेपाल बनाम यूएई

21 जुलाई: भारत बनाम पाकिस्तान

22 जुलाई: श्रीलंका बनाम मलेशिया

22 जुलाई: बांग्लादेश बनाम थाईलैंड

23 जुलाईः पाकिस्तान बनाम यूएई

23 जुलाईः भारत बनाम नेपाल

24 जुलाईः बांग्लादेश बनाम मलेशिया

24 जुलाईः श्रीलंका बनाम थाईलैंड

26 जुलाई: ग्रुप ए1 बनाम ग्रुप बी2

26 जुलाई: ग्रुप बी1 बनाम ग्रुप ए2

28 जुलाई: फाइनल।

भारत अब तक सात खिताब के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है। भारत और पाकिस्तान के बीच 21 जुलाई को मैच होना है। ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के अनुसार एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘हम टीमों के बीच बढ़ती भागीदारी और प्रतिस्पर्धात्मकता को देखकर उत्साहित हैं जो महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और महत्व को दर्शाता है।

2018 में छह टीमों से बढ़कर 2022 में सात और अब आठ टीमों तक बढ़ना, हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।’ एशिया कप में पिछली बार की तरह इस बार भी महिला अंपायर ही होंगी। यह टूर्नामेंट सितंबर में बांग्लादेश में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है।

Open in app