लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कुत्ते की लाश के ऊपर बनाई सड़क, विरोध के बाद केस दर्ज

By भारती द्विवेदी | Updated: June 13, 2018 14:51 IST

पीडब्लूडी ने भी कंपनी को नोटिस भेजा है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: उत्तर प्रदेश के आगरा में आगर-फतेहाबाद रोड पर सड़क बनाने का काम चल रहा है। सड़क बन रही है, ये अच्छी बात है लेकिन जिस तरह से बनाई जा रही वो दुखद है। ताजमहल से कुछ दूर स्थित सैयद चौराहे पर सड़क का निर्माण हो रहा है। वहां पर एक कुत्ते की लाश पड़ी हुई थी। लेकिन सड़क बनाने वाली आरपी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के कर्मचारियों ने बेहद ही लापरवाही दिखाते हुए कुत्ते के ऊपर सड़क बनाना दी। कर्मचारियों ने कुत्ते की लाश पर गर्म तारकोल डाल उसे नीचे दबा दिया। 

जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने ना सिर्फ विरोध किया बल्कि कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क तोड़कर कुत्ते की लाश को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस ने आरपी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी के खिलाफ क्रूरता अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया है। आरपी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी को सड़क निर्माण का ठेका पीडब्लूडी विभाग की तरफ से मिला हुआ है। वहीं पीडब्लूडी ने भी आरपी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी को नोटिस भेजा है।    

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें! 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार