लाइव न्यूज़ :

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बस की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत, कई घायल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 5, 2020 08:39 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई बस दुर्घटना में मरने वाले 7 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देटक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई।मौके पर पुलिस मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज (5 सितंबर) सुबह करीब 5.30 बजे बस और ट्रक की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना रायपुर के चेरी खेड़ी में घटी है। रायपुर एसएसपी अजय यादव ने इस बात की जानकारी दी है। बस मजदूरों को लेकर ओडिशा से गुजरात जा रही थी। ओडिशा के गुंजाम से मजदूर काम करने के लिए स्लीपर बस से गुजरात के सूरत जा रहे थे। जब ये हादसा हुआ। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ से परखच्चे उड़ गए और वो यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। मौके पर पुलिस मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

सड़क हादसे में बस की बॉडी एक तरफ से आधी दब गई थी, जिसकी वजह से मजदूर अंदर ही फंसे हुए थे। हालांकि सभी को बाहर निकाला जा चुका है। सात मजदूरों की मौत हुई है। हालांकि कुछ लोगों की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। 

खबर में अधिक जानकारी के लिए फिलहाल इंतजार है। पुलिस घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचित करने के काम में भी लगी है।  

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई बस दुर्घटना में मरने वाले 7 लोगों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंत्री सुसंता सिंह को रायपुर जाने और आवश्यक सहायता देने के लिए कहा है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़गुजरातसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?