लाइव न्यूज़ :

Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में निजी कंपनी की बस पलटी, 12 कर्मचारियों की हुई मौत, 14 हुए घायल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2024 07:44 IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में एक बस के पलटकर खाई में गिर जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में एक बस पलटकर खाई में गिरी हादसे में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंघायलों में से बारह को रेफर कर दिया गया और उन्हें रायपुर के एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी इलाके में एक बस के पलटकर खाई में गिर जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह दुखद रोज हादसा बीते मंगलवार की रात में लगभग 8.30 बजे हुई।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना की जानकारी साझा करते हुए दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि दुर्ग में श्रमिकों से भरी बस के खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई और 14 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

डीएम चौधरी ने कहा, "मजदूरों को ले जा रही बस रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी के पास खाई में गिर गई, जिससे लगभग 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

कलेक्टर दुर्ग ने कहा, "घायलों में से बारह को रेफर कर दिया गया और उन्हें रायपुर के एम्स में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि शेष दो का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वे सभी वर्तमान में स्थिर स्थिति में हैं और हम उन्हें सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि बस के अंदर फंसे यात्रियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है, दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इस बीच, घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, "दुर्ग में कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से मुझे दुख हुआ।"

सीएम साय के ट्वीट में कहा गया, "मुझे यह भी खबर मिली कि दुर्घटना में 11 कर्मचारियों की दुखद मौत हो गई। मैं इस घटना से बेहद मर्माहत हूं।"

शोक संदेश में सीएम ने कहा, "मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। घायल कर्मचारियों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़Raipur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी