लाइव न्यूज़ :

पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए RLSP सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा, आक्रोश मार्च को कर रहें थे लीड

By भाषा | Updated: February 2, 2019 19:37 IST

बिहार: पटना के जेपी गोलम्बर से आक्रोश मार्च प्रतिबंधित क्षेत्र राज भवन की ओर जाने से लगा तब डाक बंगला चौराहे पर पटना पुलिस ने रोक कर लाठीचार्ज शुरू किया।

Open in App

शिक्षा में सुधार सहित अपनी 25 मांगों को लेकर यहां रालोसपा द्वारा निकाले गये आक्रोश मार्च पर हुए पुलिस लाठी जार्च में पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को हल्की चोटें आयी और उसके कई नेता एवं कार्यकर्ता जख्मी हो गए । पटना के जेपी गोलम्बर से यह मार्च जब प्रतिबंधित क्षेत्र राज भवन की ओर जाने से लगा तब डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने उसे रोका लेकिन रालोसपा नेता और कार्यकर्ता नहीं माने। उन्हें आगे बढने से रोकने के लिए पहले पानी की बौछार की गयी जिससे हाथों में लाठी लिए रोलसपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गये और पुलिस से भिड़ गये। ऐसे पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिसमे कई पार्टी कार्यकर्ता जख्मी हो गये। कुशवाहा को भी हल्की चोट आयी।कुशवाहा ने कहा कि हमने पुलिस को पहले ही अपने मार्च की विधिवत जानकारी दी थी। यदि हमें एक निश्चित बिंदु से आगे नहीं जाना था, तो हमें पहले ही सूचित कर दिया जाना चाहिए था। पर प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे मार्च के डाक बंगला चौराहे पर पहुँचते ही उसे रुकने का अचानक आदेश दिया गया ।कुशवाहा ने राज्य सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए उनके आंदोलन को बलपूर्वक कुचल देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर काम किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा दिसंबर महीने में राजग छोड़कर विपक्षी खेमा "महागठबंधन" में शामिल हो गए थे ।कुशवाहा के अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और आराम की सलाह दी गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले बिहार के सत्तारूढ़ जदयू ने रालोसपा पर कटाक्ष किया कि क्या हाथों में लाठियां लेकर शैक्षणिक सुधार की मांग की जाती है।जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने पूछा कि केंद्र में शिक्षा राज्य मंत्री रहते हुए कुशवाहा ने शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए क्या किया। उनकी पार्टी को शैक्षिक सुधारों की मांग करने के लिए लाठियां क्यों चलानी पड़ती हैं। क्या वे अपने 'गुंडागर्दी' को शिक्षा ग्रहण से जोड कर देख रहे हैं ।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार