लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी का 'चाचा नीतीश' पर तंज, बोले- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र’ से करें संपर्क

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 18, 2018 00:05 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू का वीडियो भी जारी किया है।

Open in App

पटना, 18 जुलाई: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। मंगलवार ( 17 जुलाई) को रात के तकरीबन 11 बजे ट्वीट में कहा,  बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए नीतीश कुमार को 'संयुक्त राष्ट्र' और 'जी-8' से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा, नीतीश कुमार जनता को 'बेवकूफ' बनाना छोड़ दें क्योंकि केंद्र सरकार उनकी मांग को खारिज कर चुकी है। 

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, डियर नीतीश चाचा जी, अब आप को बिहार के लिए विशेष दर्जा मांगने के लिए यूएन और जी-8 के पास जाना चाहिए। जनता को बेवकूफ बनाना छोड़ दीजिए। आप किससे मांग रहे हैं।’ उन्होंने सीएम नीतीश से कहा, ‘अपने गठबंधन भागीदार बीजेपी के सिर पर सवार हो जाइए। प्रधानमंत्री के उन वीडियो को चलाइए, जिसमें उन्होंने बिहार के लिए विशेष दर्जे का कई बार वादा किया है।’

राहुल गांधी ने पहली बार बनाई CWC, टीम से दिग्विजय, शिंदे, सीपी जोशी सहित 51 नेता बाहर

तेजस्वी यादव ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू का वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में नितिन गडकरी ने साफ तौर पर विशेष राज्य के दर्जे की मांग को अस्वीकार करते हुए दिख रहे हैं। 

इसी दौरान जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,  नीतीश के मुख्यमंत्री रहते हुए आरजेडी घोटाले का मौका नहीं मिला इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीनितीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार