लाइव न्यूज़ :

Video: तेज प्रताप ने चारा खिलाकर गाय से पूछा- 'बीजेपी को हराओगी', तो मिला ये जवाब 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2018 17:25 IST

गौरतलब है कि तेज प्रताप ने यहां नरेंद्र मोदी की 'चाय पर चर्चा' की तर्ज पर पहले 'टी विद तेज प्रताप' शुरू किया था जिसे बाद में बदलकर 'सत्तू पार्टी तेज प्रताप के संग' कर दिया है।

Open in App

पटना, 11 जुलाई: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर जनता से काफी मेल-जोल बढ़ा रहे हैं। तेज प्रताप इसके लिए एकदम जमीनी स्तर पर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। कभी वह रिक्शे पर सवार होते हैं, तो कभी हैंडपंप से नहाते देखे जाते हैं। 

ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जब वह महुआ के दौरे पर थे तब उन्होंने करहटिया गांव में मशीन से चारा काटकर गाय को खिलाया। सिर्फ गाय को चारा खिलाया ही नहीं बल्कि उसे दुलारते हुए पूछा भी कि क्या बीजेपी को हराओगी? गाय ने इस बाात पर सिर हिलाया तो समर्थकों ने कहा, 'बोल रही है - हां मैं हराऊंगी।' 

इसी दौरे पर तेज प्रताप को जब गर्मी लगी तो वह  हैंडपंप से नहाने लगे। नहाने के बाद तेज प्रताप गमछा लपेटकर खड़े हो गए तो सामने खड़े बच्चों ने उनसे बॉडी दिखाने को कहा। इस पर उन्होंने कहा, महुआ हमारा घर है और घर में बॉडी नहीं दिखाई जाती। 

गौरतलब है कि तेज प्रताप ने यहां नरेंद्र मोदी की 'चाय पर चर्चा' की तर्ज पर पहले 'टी विद तेज प्रताप' शुरू किया था जिसे बाद में बदलकर 'सत्तू पार्टी तेज प्रताप के संग' कर दिया है। इस दौरे में तेज प्रताप कभी साइकिल से एक गांव से दूसरे गांव में जाते हैं तो कभी सड़क पर बैठकर प्याज-मिर्च के साथ सत्तू खा रहे होते हैं। तेजप्रताप इसके अलावा अपनी आने वाली फिल्म  रुद्र द अवतार को लेकर भी चर्चा  में बने हुए हैं। 

तेजप्रताप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आये दिन वह कोई-न-कोई पोस्ट ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। पिछले दिनों इनकी पार्टी में भाई तेजस्वी यादव से कलह की बात आ रही थी लेकिन तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि वह अपने भाई को जान से ज्यादा प्यार करते हैं।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतलालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का अनोखा अंदाज़, बागेश्वर धाम बाबा संग बातचीत वायरल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज